September 19, 2026 02:07:54
पंजाब सरकार की तरफ से संशोधित तीन बिलों पर अकालियों और आम आदमी पार्टी का दोगलापन किसान विरोधी होने क

पंजाब सरकार की तरफ से संशोधित तीन बिलों पर अकालियों और आम आदमी पार्टी का दोगलापन किसान विरोधी होने का प्रमाण : हांडा/आहलूवालिया

विधानसभा पश्चिमी के वार्ड 71 में आयोजित हुई यूथ कांग्रेस की बैठक

Oct21,2020 | Enews Team | Ludhiana

यूथ कांग्रेस विधानसभा पश्चिमी की विशेष बैंठक कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू के निदा-निर्देशों पर यूथ कांग्रेस विधानसभा पश्चिमी के अध्यक्ष चैरी आहलूवालिया की अध्यक्षता में वार्ड 71 में आयोजित की गई जिसमें पार्षद रूपिन्द्र कौर संधू यूथ कांग्रेस लुधियाना शहरी अध्यक्ष योगेश हांडा,महासचिव चेतन थापर विशेषतौर पर उपस्थित हुए । योगेश हांडा व चैरी आहलूवालिया ने मोदी सरकार की तरफ से पारित किसान विरोधी बिलों की निदा की वही पंजाब सरकार की तरफ से तीन संशोधित बिलों को लेकर अकाली दल और आम आदमी पार्टी के दोहरे मापदंडों पर हैरानी जताते हुए कहा है कि इन दोनों पार्टियों ने सदन में इन बिलों का समर्थन करने के कुछ घंटों बाद ही इनकी निंदा करनी शुरू कर दी, इससे स्पष्ट है कि विपक्ष किसानों के मुद्दे पर गंभीर नहीं। उन्होन कहा कि विपक्ष के नेता विधानसभा में बिलों के समर्थन में बोले और बिल पास होने के बाद वे राज्यपाल से मिलने उनके साथ गए लेकिन अब बाहर कुछ और ही बोली बोल रहे हैं। उन्होने कहा कि दरअसल अकाली और आप झूठ बालने के पहले से ही आदी हैं। उन्होने कहा कि आप की दिल्ली सरकार को पंजाब जैसे कानून लाने चाहिये ताकि केंद्रीय खेती कानूनों के घातक प्रभावों को प्रभावहीन बनाया जा सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पंजाब के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होने अकाली विधायक बिक्रम मजीठिया के बयानों वाले अखबारों की कापियां लहराये जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि ये लोग सदन में कुछ और कहते हैं और बाहर कुछ और। इस तरह का रवैया अपनाने से लोग राजनेताओं की ईमानदारी पर संदेह प्रकट करना शुरू कर देंगे। पार्षद रूपिन्द्र कौर संधू ने यूथ कांग्रेस लुधियाना शहरी अध्यक्ष योगेश हांडा,महासचिव चेतन थापर , चैरी आहलूवालिया व अन्य यूथ कांग्रेसियों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया । इस अवसर पर इन्द्रजीत इन्द्री,अमित वशिष्ठ,अरविन्द्र लवली कालड़ा,मनिन्द्र ग्रेवाल,नानक ग्रेवाल,मोहन सिंह,शिवम अरोड़ा,फरैन्को वडैच,समर सिंह,गौरव चोपड़ा,सिमू राणा,चद्र देव पुरी,इन्द्रजीत आहलूवालिया,दीक्षित नंदा,जस्स संगगू,राहुल कनौजिया व अन्य भी उपस्थित थे ।

Youth Congress Meeting Held In Ward 71 Of Vidhan Sabha West



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं