September 19, 2026 02:08:55
किसानों ने सीएम चन्नी और मंत्री सिंगला के होर्डिंग्स पर पोती कालिख

किसानों ने सीएम चन्नी और मंत्री सिंगला के होर्डिंग्स पर पोती कालिख

Oct30,2021 | Enews Punjab | Sangrur

गुलाबी सुंडी से तबाह हुई नरमे की फसल का मुआवजा न देने के रोष में भाकियू एकता उगराहां द्वारा शनिवार को स्थानीय नए बस स्टैंड में बसों पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला की फोटो व बोर्डों पर कालिख पोतकर नारेबाजी की। बस स्टैंड में लगे मुख्यमंत्री के कर्जा माफी के दावे वाले बड़े बोर्डों, कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला की सेहत संबंधी कैंपों व बसों के पीछे मुख्यमंत्री की तस्वीरों पर कालिख पोतकर रोष व्यक्त किया। किसान नेता जगतार सिंह, मनजीत सिंह, हरजिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को तबाह नरमे का मुआजवा देने के वादे कर गुमराह कर रही है। इसके पीछे साफ तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वोट बैंक दिख रहा है। सरकार ने अपने पहले साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल दौरान कोई वादा पूरा नहीं किया। किसान, मुलाजिम, छात्र, सेहत कर्मी, अध्यापक, मजदूर सभी अपनी मांगे पूरी करवाने के लिए सड़काें पर धरने प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। बावजूद उनकी आवाज को लाठियाें से दबाया जा रहा है। सेहत, शिक्षा, जल सप्लाई, महंगाई आदि अहम मुद्दों पर गौर नहीं किया जा रहा। इस अवसर पर किसानों ने एलान किया कि यदि किसानों को बनता मुआजवा न दिया तो चुनाव दौरान कांग्रेस के विधायकों व मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। गाैरतलब है कि पंजाब में किसानाें ने भाजपा के साथ ही दूसरे दलाें के नेताओं का विराेध तेज कर दिया है।

Farmers Soot Granddaughter On Hoardings Of Cm Channi And Minister Singla

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं