September 19, 2026 02:06:59
अपनी सरकार पर सिद्धू का वार, सस्ती बिजली को बताया चुनावी लॉलीपॉप

अपनी सरकार पर सिद्धू का वार, सस्ती बिजली को बताया चुनावी लॉलीपॉप

Nov2,2021 | Desk | Ludhiana

बटाला. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अब भी सरकार के फैसलों को आड़े हाथों ले रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रदेश में बिजली के दाम 3 रुपए तक कम करने समेत कई घोषणाएं की। इस पर वार करते हुए सिद्धू ने अपनी ही सरकार के फैसले पर सवाल खड़े करते हुए इसे घोषणा को चुनावी लॉलीपॉप करार दे दिया। असल में वे बटाला क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके अश्वनी सेखरी की ओर से गठित संयुक्त हिंदू महासभा के कार्यक्रम में पहुंचे थे। सिद्धू एक बार फिर अपनी ही सरकार पर बरस पड़े। उन्होंने पंजाब कैबिनेट के फैसलों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ऐसे खोखले वादे जिनके पीछे न तथ्य हैं और न सच्चाई, उनसे कांग्रेस पार्टी की मदद नहीं हो पाएगी। अगर सत्ता में लोग झूठ के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं तो पार्टी के साथ कोई खड़ा नहीं होगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के कल्याण पर ही सिद्धू का कल्याण निहित है। पंजाब का कल्याण कैसे होगा कोई नहीं बताता और न ही कोई पूछता है। पौने पांच साल ठोका-ठोक, जुल्म और आखिरी दो महीने में लॉलीपॉप बांटा जा रहा है। लेकिन उनसे पूछो कि कहां से दोगे। सवाल बड़ा यह है कि झूठ बोलकर और 500 रुपये देकर सिर्फ सत्ता पाना मकसद है या फिर पंजाब के लोगों का कल्याण करना है।

Ppcc Chief Navjot Sidhu Again Targeted Channi Goverment

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं