September 19, 2026 02:07:19
चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास को घेरने पहुंचा पंजाब मुक्ति मोर्चा, सीएम हाउस के बाहर लगे चोर चोर के न

चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास को घेरने पहुंचा पंजाब मुक्ति मोर्चा, सीएम हाउस के बाहर लगे चोर चोर के नारे

Nov2,2021 | Yashpal Sharma | Chandigarh

विभिन्न मुददो को लेकर पंजाब मुक्ति मोर्चा की ओर से आज चंडीगढ़ में सीएम हाउस के बाहर धरना दिया गया। पंजाब मुक्ति मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर न जा सकें, इसके लिए मौके पर बैरिकेट व पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस दौरान पंजाब मुक्ति मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से सीएम हाउस की ओर बढ़ने को बैरिकेट पार करने की कोशिश की तो दोनों पक्षों में जमकर जोर अजमाईश भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। इस दौरान सीएम हाउस के बाहर सीएम चन्नी चोर है, के नारे भी लगाए गए। विभिन्न मुददों को लेकर सीएम हाउस के बाहर लगे इस धरने में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता जिनमें यूनाइटेड अकाली दल के प्रधान गुरदीप सिंह बठिंडा, भारतीय आर्थिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण जैन बावा, पंजाब बहुजन समाज पार्टी के पंजाब प्रधान रछपाल सिंह राजू, बहुजन मुक्ति मोर्चा के प्रधान राजिंदर सिंह राणा, रिपब्लिकन पार्टी एकता बल के प्रधान एडवोकेट गुरदेव सिंह, हरकीरत सिंह राणा सहित अन्य मौजूद रहे। मुक्ति मोर्चा के नेताओं का कहना था कि अगर पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की ओर से किए गए वजीफा घोटाला के चलते कांग्रेस की ओर से उन्हें दोबारा से कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया तो अब उसे गिरफतार कर जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा है। इसलिए अगर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ऐसे चोर नेता का साथ दे रहे हैं तो वे भी चोर हैं। पंजाब मुक्ति मोर्चा पंजाब को नशा और भ्रष्टाचार से मुक्त करने और पंजाब में शांति बहाल करने के लिए एक नया और आत्मनिर्भर पंजाब बनाने के लिए आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। आज तयशुदा कार्यक्रम के तहत पंजाब मुक्ति मोर्चा के नेता व कार्यकर्ता गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, बुडढ़ा नाला प्रोजेक्ट में 650 करोड़ रुपये का घोटाला, बैबल कलां गोलीकांड में न्याय करने, बच्चों की छात्रवृत्ति घोटाले में साधु सिंह धर्मसोत की गिरफ्तारी करने, जेल में सजा पूरी कर चुके 300 के करीब कैदियों की रिहाई के मुददों पर चंडीगढ़ में सीएम की कोठी का घेराव कर धरना देने को पहुंचे थे। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते तरुण जैन बावा ने कहा कि सीएम चन्नी गरीबों के बच्चों के वजीफे की चोरी में शामिल पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत काे शैल्टर दे रहे हैं, तभी उसकी गिरफतारी नहीं हो पा रही। उन्होंने कहा कि साधु सिंह धर्मसोत को गिरफतार नहीं किया जाता तो इसका सीधा मतलब यही है कि पंजाब के सीएम चन्नी भी चोर हैं। उन्होंने कहा कि लुधियाना बुडढ़ा नाला प्रोजेक्ट में 650 करोड़ रुपये का सीधे सीधे घोटाला किया जा रहा है और इसमें एक मंत्री सहित कईं अन्य शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार इस मामले की जांच करवाने से भाग रही है। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता पहले भाजपा अकाली और अब कांग्रेस की कारगुजारी को देख चुकी है, इनके राज में केवल घोटाले , बेअदबी और नशा ही बढ़ सकता है, आम आदमी जिसमें गरीब, किसान, मजदूर व दुकानदार शामिल हैं, के लिए किसी भी पार्टी ने आज तक नहीं सोचा। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर भी टिप्पणी करते कहा कि किसानों के खिलाफ जब तीन बिल बने तब हरसिमरत बादल केंद्रीय मंत्री थी और उन्होंने सब जानते हुए इस कानून पर अपनी सहमति दी, लेकिन जब पंजाब के किसान ने इसका विरोध किया तो उन्होंने भाजपा से नाता तोड़ लिया। इस बात को गांव में रहने वाले किसान जानते हैं और इसी लिए सुखबीर बादल को गांवों में एंट्री नहीं मिल रही और वे अब शहरों के चक्कर काट रहे हैं। बावा ने कहा कि पंजाब के सीएम चन्नी के ओएसडी की ओर से उनका मांगपत्र लिया गया और अगर एक सप्ताह में उनके अल्टीमेटम पर सरकार कोई एक्शन नहीं लेती तो बड़ा अंदाेलन चलाया जाएगा। उन्होंने इस बात को एक उदाहरण से जोड़ते कहा कि जब गीदड़ की मौत आती है तो वे शहर की ओर ही दौड़ता है। चुनाव के नतीजे इस बार बेहद चौकाने वाले रहेंगे।

Punjab Mukti Morcha Reached To Surround The Chief Ministers Residence



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं