September 19, 2026 02:08:35
कैबिनेट मीटिंग के बाद पंजाब में भी पेट्रोल दस रूपये व डीजल में पांच रूपये की कमी का ऐलान

कैबिनेट मीटिंग के बाद पंजाब में भी पेट्रोल दस रूपये व डीजल में पांच रूपये की कमी का ऐलान

Nov7,2021 | Enews Team | Chandigarh

हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब सरकार की और से भी वैट में कमी कर पब्लिक को पेट्रोल ₹ 10 और डीजल ₹ 5 सस्ता कर दिया है। चुनावी चौखट पर खड़े पंजाब में सीएम पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी लगातार पंजाब की जनता को राहत भरे तोहफे दे रहे है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी करने से पांच रूपये पेट्रोल व दस रूपये डीजल के रेट में कमी की गई थी जिसके बाद भाजपा शासित प्रदेश सीएमज ने भी अपने अपने वेट में कमी की थी। इससे पंजाब सरकार भी दबाव में आई हुई थी तथा आज कैबिनेट की मीटिंग के दौरान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पेट्रोल डीजल पर वेट की दर में कमी का ऐलान किया। कैबिनेट मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि भाजपा सरकार जब से केंद्र में आई तब से पेट्रोल और डीजल के दाम बड़े मार्जन से बढ़े। यह सरकार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने के मुद्दे पर ही केंद्र में आई थी, लेकिन आते ही इसमें भारी लूट मचा दी। इस पर मोदी सरकार का कंट्रोल नहीं रहा और लोगों को जमकर लूटा गया केंद्र ने पहले तीस रूपये बढ़ा दिये और अब पांच दस रूपये कम किए। केंद्र ने केवल एक्साइज ड्यूटी कम की। इसमें राज्य का भी राजस्व का नुकसान हुआ। हमेे भी नुकसान हुआ। इसके बावजूद वित्त मंत्री की सलाह के बाद पेट्रोल पर दस रूपये व डीजल पर पांच रूपये की कमी की गई ।

After The Cabinet Meeting Punjab Also Announced A Reduction Of Rs 10 In Petrol And Rs 5 In Diesel

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं