September 19, 2026 02:07:53
नवजोत सिंह सिद्धू की पहली नराजगी दूर, एजी दियोल का इस्तीफा मंजूर, 36 हजार मुलाजिम होंगे पक्के

नवजोत सिंह सिद्धू की पहली नराजगी दूर, एजी दियोल का इस्तीफा मंजूर, 36 हजार मुलाजिम होंगे पक्के

रेत पहले से ओर सस्ती, अब 5.50 रुपए फुट हुआ रेट

Nov9,2021 | Yashpal Sharma | Chandigarh

यशपाल शर्मा, लुधियाना अब पंजाब कांग्रेस प्रधान के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री को भी चलना होगा, शायद यही इच्छा था, जिसे लेकर नवजोत सिंह सिद्धू सीधे सीधे पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रेसवार्ता ने साफ कर दिया है, जहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू प्रेसवार्ता में एक साथ दिखाई दिए। इस प्रेसवार्ता में जहां पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 36 हजार सरकारी मुलाजिमों को पक्का करने का एलान किया तो वहीं रेत का रेट भी कम कर 5.50 रुपए फुट करने का भी एलान किया गया। वहीं इसके साथ साथ इस प्रेसवार्ता ने चन्नी ने पंजाब के एडवोकेट जरनल एपीएस दियोल का इस्तीफा भी मंजूर करने का एलान किया और साथ ही पंजाब में जल्द नए एजी की नियुक्त की बात कही। बड़ी बात है कि सिद्धू की ओर से कैबिनेट में लिए जाने वाले फैसलों उनसे किसी तरह की कोई विचार विमर्श न किए जाने से भी चन्नी से नाराज चल रहे थे, लेकिन अब हाईकमान की दखलअंदाजी के बाद अब चन्नी को पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू काे भी साथ लेकर चलना पडे़गा। सिद्धू ने इस प्रेसवार्ता दौरान कहा कि ये उनकी पहली कामयाबी है और अब इसी सहयोग के साथ अब एक एक पालिसी बनाकर एक छोटा रोडमैप बना लोगों को बड़ी सहूलियत दी जाएगी। उन्होंने साफ किया ये मेरी कोई निजी लड़ाई नहीं। मेरी पार्टी व पंजाब के मुख्यमंत्री को 110 फीसदी सहयोग दिया जाएगा। आज कैबिनेट में ये लिए गए अहम फैसले ये लिए गए अहम फैसला -36 हजार कर्मचारी होंगे पक्के - डीसी रेट के मिनिमम वेज अब 415.89 रुपए महीना कर दिया गया, जो 1 मार्च 2020 से लागू होगा - रेते का सरकारी रेट जो 9 रुपए फुट था, उसे कम करके 5.50 रुपए फुट किया गया। इसी रेट में जमीदारी के चार्जज, भराई सहित अन्य सभी खर्च बीच में शामिल रहेगा। इसमें ट्रांसपोर्ट चार्जिज अलग रहेंगे। -पंजाब इंस्टीच्यूशियल टैक्स 2012 से माफ कर दिया और आगे से भी नहीं लगेगा -शहरों में बिल्डिंगों को कंपाउंड करने के लिए वन टाइम सैटेलमेंट पहले से कम रेट पर लाई गई।

Navjot Singh Sidhu First Displeasure Removed Ag Deol Removed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं