September 19, 2026 02:07:53
मनी लांड्रिंग केस में ईडी ने किया कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार

मनी लांड्रिंग केस में ईडी ने किया कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक सुखपाल खैरा को गिरफ्तार

Nov11,2021 | Enews Team | Ludhiana

साल 2015 में ईडी की ओर से एनडीपीसी एक्ट के तहत दर्ज की एफआईआर मामले में आज कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक सुखपाल खैरा को चंडीगढ़ में गिरफतार कर लिया गया। सुखपाल खैरा के पीए ने बताया कि ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए सेक्टर 18 स्थित दफ्तर में बुलाया था और इसके बाद ही उन्हें दफ्तर से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। खैहरा भुलत्थ से विधायक थे। 19 अक्टूबर को ही उनका इस्तीफा पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह ने स्वीकार किया था। खैहरा ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और इसके बाद 2017 में वह आप के टिकट पर विधायक बने। जिसके बाद आप ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी बनाया। हालांकि वह ज्यादा दिनों तक इस पद पर नहीं रह पाए। आप ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। जून 2021 में ही खैहरा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। 2015 के एक एनडीपीएस मामले में सुखपाल खैहरा का नाम आया था। जिसके बाद 9 मार्च को सेक्टर 5 स्थित कोठी नंबर 6 में ईडी की टीम ने रेड की थी। बाद में, खैहरा के पैतृक गांव रामगढ़ में स्थित उनके घर पर भी ईडी ने रेड की थी। हालांकि बाद में खैहरा को गिरफ्तार नहीं किया गया था। ईडी की रेड के खिलाफ खैहरा ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इस मामले में ईडी नई दिल्ली के निदेशक राजा राम मीणा ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर बताया था कि 2015 में दर्ज एनडीपीएस के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था जो पाकिस्तान के जरिए ड्रग्स सहित हथियारों और सोने की स्मलिंग करते थे।

Ed Arrested Congress Leader And Former Mla Sukhpal Khaira In Money Laundering Case

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं