September 19, 2026 05:33:07
नवजोत सिद्धू बोले, पंजाब की आर्थिक हालत ठीक नहीं, अगर सुधार न हुआ तो नहीं रहेगा रहने लायक, बनेगी गृह

नवजोत सिद्धू बोले, पंजाब की आर्थिक हालत ठीक नहीं, अगर सुधार न हुआ तो नहीं रहेगा रहने लायक, बनेगी गृहयुद्ध की स्थिति

Nov12,2021 | Enews Team | Chandigarh

कांग्रेस ने एक बार फिर से साल 2017 की तर्ज पर पूर्व अकाली भाजपा सरकार की कारगुजारी के दिन फिर से साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भुनाने का फैसला कर लिया है। आज एक बार फिर पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ में पत्रकारों के साथ रुबरु हुए और इस दौरान उन्होंने अकाली भाजपा सरकार पर निशाने लगाए, लेकिन उनकी इस वार्ता में कांग्रेस की पौने पांच साल की कारगुजारी पर भी साथ में सवाल खडे़ होते दिखे। सिद्धू ने कहा कि अगर राज्य की आर्थिक स्थिति नहीं सुधरी तो पंजाब में गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी। पंजाब रहने लायक नहीं रहेगा। पंजाब को ठेकेदारी ने मारा है। इस दौरान सिद्धू ने रेते को लेकर पंजाब व तलेंगाना के माडल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वहां एक दरिया 300 किलोमीटर का है और वे एक सप्ताह में 50 करोड़ रुपए कमाते हैं, जबकि पंजाब में एक दरिया जो 1300 किलोमीटर है, उससे सालाना 40 करोड़ रुपए अकाली भाजपा के कार्यकाल में आया। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का मूल्य घटाने से पंजाब पर छह हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सस्ती व मुफ्त बिजली देने पर 3600 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सिद्धू ने कहा कि पंजाब वर्तमान में देश में सबसे कर्जाई राज्य है। वहीं अगर पंजाब में एक लाख लोगों को नौकरी दी जाती है तो इसमें सालाना 15 से 20 हजार करोड़ का बोझ पडे़गा। पंजाब की 24 फीसद इनकम ब्याज में जा रही है। पंजाब की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। राज्य में एक व्यक्ति पर 870 रुपये खर्च हो रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 3000 रुपये से ज्यादा है। सिद्धू ने कहा कि कैग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2024 तक पंजाब पर 4 लाख करोड़ कर्ज होगा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि हमें पंजाब माडल तैयार करना होगा। किसी पर टैक्स नहीं लगाना है, बल्कि राज्य के संसाधनों से कमाना होगा। अगर हमने ऐसा नहीं किया तो राज्य में गृह युद्ध की नौबत आ जाएगी। सिद्धू ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में कोई ऐसी पालिसी नहीं आई जो किसानों की खेती की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए हो। कहा कि कारपोरेट के सामने गुलाम बनाने वाली कई नीतियां जरूर आई हैं। सिद्धू ने कहा कि वर्ष 2013 में कांट्रेक्ट फार्मिंग एक्ट बादल सरकार लेकर आई थी। हम इसको डिनोटिफाई कर रहे हैं। इससे पहले सदन के अंदर नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ करते नजर आए। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कैप्टन ने पंजाब का पानी बचाया। एक भी बूंद पानी बाहर जाने नहीं दिया। इसके अलावा कैप्टन ने ही राज्य में किसानों का कर्ज माफ किया। 2013 का कांट्रेक्ट फार्मिंग एक्ट प्रकाश सिंह बादल लेकर आए थे। 108 फसलें इसमें नोटिफाई की गई, लेकिन किसी पर भी एमएसपी तय नहीं की गई। तीन जगह पर हरसिमरत की ओर से इस बिल पर साइन किए गए। तीन काले कानून कभी पंजाब में लागू नहीं होंगे।

Navjot Sidhu Said The Economic Condition Of Punjab Is Not Good



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं