September 18, 2026 04:25:20
केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश से मिले लुधियाना के कारोबारी, स्टील के दाम तत्काल प्रभाव से 15 फीसदी हो कम

केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश से मिले लुधियाना के कारोबारी, स्टील के दाम तत्काल प्रभाव से 15 फीसदी हो कम

भाजपा स्टेट कैशियर गुरदेव शर्मा देबी ने करवाई बैठक

Nov12,2021 | Enews Team | Chandigarh

आल इंडिया साइकिल मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन एवं यूनाइटेड साइकिल एवं पार्टस मैन्यूफेक्चरर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय राज्य मंत्री इंडस्ट्री एवं कामर्स सोमप्रकाश से चंडीगढ़ में मिला। ये प्रतिनिधिमंडल भाजपा के स्टेट कैशियर गुरदेव शर्मा देबी की अगुवाई में लुधियाना से रवाना हुआ। इस इस दौरान उनके समक्ष इंडस्ट्री की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे यूसीपीएमए प्रधान डीएस चावला ने उनके समक्ष इंडस्ट्री का प्रमुख रा मैटीरियल स्टील के दामों के नियंत्रण से बाहर जाने का मुद्दा उठाया गया। उद्योगपतियों ने कहा कि इंडस्ट्री की रीड की हड्डी प्रमुख रा मैटीरियल के दाम लगातार नियंत्रण से बाहर हो रहे हैं, लेकिन इसके नियंत्रण के लिए बनाई गई कमेटी सही से काम नहीं कर पा रही। इसको लेकर सरकार को तत्काल समाधान के रास्ते अपनाने चाहिए, क्योंकि कच्चा माल महंगा होगा तो प्रोडक्शन प्रभावित होने के साथ-साथ आम आदमी के लिए सभी चीजें महंगी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उद्योगपतियों ने कमेटी का गठन कर तत्काल दामों को 15 प्रतिशत स्टील निर्माताओं से कम करवाने, स्टील एक्सपोर्ट पर डयूटी को बढ़ाए जाने की मांग की। सोमप्रकाश ने कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर शीघ्र उद्यमियों की एक बैठक स्टील मंत्री से करवाने के साथ-साथ इसके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के लिए काम करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महासचिव जीवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी मौजूद थे। इस दौरान उद्यमी जोगा सिंह दयोल एवं राजन गुप्ता ने भी विचार रखे।

Ludhiana Businessmen Met Union Minister Somprakash

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं