केंद्र सरकार द्वारा खेतीबाड़ी संबंधी पास किये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में काफी समय से किसानों द्वारा संघर्ष किया जा रहा था,जिस पर प्रतिकिर्या देते हुए केंद्र सरकार द्वारा झुकने का फैसला लेते हुए तीन काले कृषि कानूनों को वापिस लेने का ऐलान किया गया। जिसकी खुशी में लुधियाना के हल्का आत्म नगर में आम आदमी पार्टी से हल्का इंचार्ज सरदार कुलवंत सिंह सिधु द्वारा लड्डू बांटते हुए खुशी मनाई गई। जिक्रयोग्य है कि इस से पहले किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को आम आदमी पार्टी के हल्का आत्म नगर से इंचार्ज सरदार कुलवंत सिंह सिद्धू द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी,जिसके बाद केंद्र द्वारा तीन काले कृषि कानून रद्द होने पर किसानी आंदोलन को बड़ी जीत प्राप्त होंने की खुशी में लड्डू बांट कर खुशी मनाई गई। केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए इन तीन कृषि कानूनों को मंजूर न करते हुए किसानों द्वारा इसका पुरजोर विरोध करते हुए पिछले काफी समय से संघर्षपूर्ण आंदोलन छेड़ा हुआ था,जिसमें कई किसानों ने जान गवांते हुए इस आंदोलन में शहीदी प्राप्त की थी,परंतु आज केंद्र सरकार द्वारा अड़ियल रवैया खत्म करते हुए गुरुपर्व के मौके तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने का ऐलान करते हुए किसानी आंदोलन को इसका श्रेय दिया गया।
Distribute Laddus On The Auspicious Day Of Gurupurab