September 18, 2026 01:07:51
कैबिनेट मंत्री कोटली ने 8 करोड़ की लागत के डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का किया उदघाटन

कैबिनेट मंत्री कोटली ने 8 करोड़ की लागत के डेवलपमेंट प्रोजेक्टों का किया उदघाटन

Nov20,2021 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायक खन्ना गुरकीरत सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सभी लंबित परियोजनाओं की देखभाल के प्रयास में आज कई सड़क परियोजनाओं का उद्धघाटन किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य खन्ना के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। ईशानपुर और रौनू खुर्द गांव के निवासियों से किए अपने वादे पर खरा उतरते हुए गुरकीरत सिंह कोटली ने पक्की सड़क निर्माण की परियोजना का उद्धघाटन किया। इसके इलावा मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने ईशानपुर में सड़क परियोजना के अलावा खेल स्टेडियम की चल रही परियोजना पर भी गौर किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन मे अनुशासन लाते हैं और युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करते हैं। इसलिए स्टेडियम बहुत जरूरी है। गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि मैं ईशानपुर गांव की प्रगति के लिए सरपंच इंदुबाला द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करता हूं और मैं ऐसी परियोजनाओं के लिए हर संभव समर्थन देने का वादा करता हूं। एक और सड़क जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ने किया वह रोह गांव से डेरा बाबा मैगन दास जी तक जाती है। इस एक किलोमीटर की सड़क को बनाने में करीब 26 लाख रुपये के खर्च होने का अनुमान है। कैबिनेट मंत्री द्वारा आज शुरू की गई अन्य लंबे समय से लंबित परियोजनाओं में वार्ड संख्या 24 के ग्रीन एस्टेट की गली नंबर 3ए में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य है जो गांव ललहेड़ी पुल के नीचे लगनी है। उसकी अनुमानित लागत 21 लाख रुपये के करीब होगी। इसके इलावा वार्ड नम्बर 14 और 15 में सीवरेज और जलापूर्ति परियोजना शामिल है। जिसकी लागत कीमत करीब 6.50 करोड़ रुपये तक होगी। इसके साथ ही गांव इस्माइलपुर से गांव भादला तक की सड़क का भी उद्धघाटन किया। जिस की अनुमानित लागत करीब 33 लाख रुपये होगी।

Cabinet Minister Kotli Inaugurated Development Projects Costing 8 Crores

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं