September 18, 2026 01:07:13
सीएम चन्नी का ऐलान- 100 रुपये से महीने से ज्यादा ना दें केबल का बिल, ज्यादा बिल मांगने वाले को लौटाए

सीएम चन्नी का ऐलान- 100 रुपये से महीने से ज्यादा ना दें केबल का बिल, ज्यादा बिल मांगने वाले को लौटाए वापस

Nov22,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से आज केबल माफिया पर नकेल कसते हुए बड़ा ऐलान करते कहा कि अब कोई भी केबल का चार्ज लेने को घर आए तो उसे केवल ₹100 दीजिए । ₹100 से ऊपर कोई अधिक मांगे तो उसे वापस उठा दे। यह ऐलान चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से आज लुधियाना में दाना मंडी स्थित में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए किया। इस दौरान उन्होंने केवल माफिया को चेतावनी देते कहा कि वे सीधे हो जाएं वरना उनकी केबल काटी जायेगी। उन्होंने कहा कि वह लोगों को बिजली के बिलों में बड़ी राहत दे रहे है, लेकिन असली लूट तो केवल माफिया ने डाली हुई है जोकि ₹400 से लेकर ₹1000 तक का बिल हर महीने लोगों से ले रहे है। अब केबल माफिया की लूट से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने उदाहरण देते कहा कि पंजाब में चल रही बादल की बसों को पकड़कर जेल में खड़ा कर दिया गया है उन्होंने कहा कि केबल का काम बादल की ओर से एक ही परिवार को पूरे पंजाब में दे दिया गया है उन्होंने कहा कि यह काम आम नौजवानों को मिलना चाहिए। चन्नी ने इस दौरान कहा कि पिछले 4 साल के कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में मिलीभगत का खेल चल रहा था कभी पंजाब की सियासत में अकाली तो कभी कांग्रेस भले आते रहे लेकिन यह सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे रहे, लेकिन अब राहुल गांधी ने यह खेल खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द बादलों की सभी बसों के परमिट रद्द किए जाएंगे और नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार दिए जाएंगे। उन्होंने साफ किया जिन लोगों की कोई सिफारिश नहीं है उनकी सिफारिश CM चरणजीत सिंह चन्नी है

Cm Channi Announcement In Dana Mandi Rally



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं