आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नई नई घोषणाओं वाले सीएम बन गए हैं। सरकारी घोषणाओं तक तो ठीक है, लेकिन पब्लिक को ये कहना कि वे केवल 100 रुपए महीना केबल टीवी का चार्जं दें, जो की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के हाथ में है। ऐसे में ये सीएम का एलान आगामी चुनाव में कहीं उल्ट न पड़ जाए, ये आज दिनभर बड़ी चर्चा का विषय बना रहा। असल में अगले 15 से 20 दिन के भीतर पंजाब में इलेक्शन कोड़ लगने की पूरी संभावना है और इसके बाद सीएम का एलान किसी भी केबल कंपनी के लिए लागू करना मान्य नहीं रहेगा। अगर पंजाब सरकार अपने इस आदेश को किसी शक्ल में कागजी दस्तावेजों में जारी भी करती हे तो कंपनी इसके खिलाफ कोर्ट में जाकर आराम से रास्ता ढूंढ सकती है। ऐसे में जब एक महीने बाद केबल कंपनी की ओर से पब्लिक से पूरा 350 से 400 रुपए का बिल मांगा जाएगा और पब्लिक ये बिल देने से इंकार करेगी, तो पहले तो झगडे़ की नौबत आएगी। लेकिन बाद में केबल कंपनी उक्त कनेक्शन को जरुर बंद कर देगी। ऐसे में सीएम के इस एलान की किसी थाने व नेता की ओर से कोई सुनवाई नहीं होगी। इसके बाद पंजाब के लोगों को भी ये अहसास होने लगेगा कि सीएम चन्नी हमसे झूठा दावा कर गए। इसके बाद इस झूठ का खमियाजा कांग्रेस को आगामी चुनाव में भी भुगतना पड़ सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी की ओर से केबल टीवी जो की पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के नजदीकी की ओर से चलाया जा रहा है, पर कांग्रेस ने करीब चार साल पहले भी उसके फिरोजपुर रोड स्थित आफिस पर बुलडोजर के जरिए हमला बोला था, लेकिन तब भी कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश प्रधान व तत्कालीन लोकल बॉडी मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को मुंह की खानी पड़ी थी, क्यों कि तब भी जल्द बाजी में कांग्रेस की ओर से लिया गया एक्श्न अधर में फंस गया था और इस कंपनी के मालिक कोर्ट में जाकर स्टे ले आए थे। -------- सीएम चन्नी के एलानों को पब्लिक तक पहुंचाना बड़ी चुनौती कांग्रेस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती सीएम चन्नी की ओर से रोज किसी न किसी शहर में जाकर किए जाने वाले एलान हैं, क्यों कि इन एलान का फायदा अगर अगले 15 से 25 दिनों के बीच पब्लिक तक नहीं पहुंचा, तो यहीं एलान कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। जहां कांग्रेस अब इन एलानों के जरिए अपने सरकते वोट बैंक को अपने हक में जुटाना चाह रही है, लेकिन अगर इनका फायदा तुरंत सरकार नहीं दे पाई तो कांग्रेस के बडे़ वोट बैंक को सरकने से भी कोई रोक नहीं पाएगा। ------- समझिए टीवी केवल चार्ज का सच पूरे देश भर में लोगों को टीवी पर केबल टीवी के अलावा कईं अन्य कंपनियों की ओर से टीवी चैनल की सेवा प्रोवाइड करवाई जाती है। जिनमें रिलायंस, एयरटेल, डिश टीवी सहित कईं अन्य कंपनियां टीवी चैनल की सेवा प्रदान करती है। इन सभी कंपनियों की ओर से भी हर महीने 225 रुपए से लेकर 600 रुपए का चार्ज लिया जाता है। कम चार्ज में लोगों को टीवी पर कम चैनल देखने को मिलते हैं। इन कंपनियों के भी केबल टीवी के आसपास चार्ज होने के चलते ही लोग घरों में केबल टीवी को लगाते हैं। ऐसे में पंजाब सरकार केवल केबल कंपनी का चार्ज कम कर 100 रुपए कर देगी, ये जनता के साथ कोरा मजाक ही साबित होगा। ---- वहीं इस बारे में केबल कंपनी से जुडे़ प्रमुख राजदीप सिंह ने बताया कि वे कल इस मामले में चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता करने जा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि 100 रुपए केबल का रेट कभी हाे ही नहीं सकता।
Cm Channi Announcement Regarding Cable Tv Charge Of Rs 100 Per Month Should Not Backfire On Congress