भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने भाजपा उपाध्यक्ष एवँ मंडल प्रभारी योगेंद्र मकोल और माधोपुरी मंडल प्रधान अमित मित्तल के साथ विचार विमर्श कर भाजयुमो का विस्तार करते हुए करन कनोजिया को भाजयुमो माधोपुरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुशाग्र कश्यप ने कहा कि भाजयुमो भाजपा की रीढ़ है व भाजयुमो आगामी विधानसभा चुनावों में अहम भूमिका निभाएगा एवँ हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान भाजपा माधोपुरी मंडल उपाध्यक्ष अरुण कत्याल , मंडल महामंत्री नितिन बत्रा भाजयुमो उपाध्यक्ष अभिषेक सिंघल , महामंत्री अजिंदर सिंह , अशोक चौहान , रोहित सैनी , जसिक दुआ आदि उपस्थित थे।
Bjyp Press Release