लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से बीते शुक्रवार को करवाई गई ई ऑक्शन अब विवादों में आ गई है। इस ऑक्शन में कुछ गड़बड़ियों को लेकर एडवोकेट प्रकाश चोपड़ा ओर से जहां लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा को अपनी शिकायत दी है तो वही लो लोकल गवर्नमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेट्री, लोकल गवर्नमेंट के डायरेक्टर, लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन व एग्जीक्यूटिव ऑफिसर को लीगल नोटिस जारी कर दिया है। प्रकाश चोपड़ा की ओर से दिए गए लीगल नोटिस मुताबिक trust की और से विभिन्न समाचार पत्रों में दिए गए ऑक्शन के विज्ञापन में प्रॉपर्टी संबंधी सीरियल वाइस जानकारी ना होने का की बात कही गई है । इसके साथ-साथ उन्होंने लीगल नोटिस में कहा है कि ट्रस्ट की और से अपने विज्ञापन में किचलू नगर 24 एकड स्कीम में 5,6,7 और 8 नंबर बूथ ई ऑक्शन में रखे गए बताए है, जबकि ये सभी बूथ किचलू नगर 100 एकड में थे, इससे साफ है कि अपने नजदीकियों को फायदा देने को सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया हैं और ई ऑक्शन में शामिल होने वाले आम पब्लिक को नुकसान पहुंचाया गया है। असल में f ब्लॉक में रेट कम है और अच्छे ख़रीदार वहां नहीं जाते। प्रकाश चोपड़ा ने इस ऑक्शन को रद्द करते हुए इसकी विजिलेंस जांच करवाने की मांग की है ।
Legal Notice On Ludhiana Imrovement Trust E Aution