नवजोत सिंह सिद्धू के पास भले ही कांग्रेस के प्रदेश प्रधान की कमान है, लेकिन आज लुधियाना में वह मीडिया के समक्ष ऐसे दावे करते दिखे जो किसी मुख्यमंत्री की ओर से किए जा रहे हो । भले ही पंजाब में मुख्यमंत्री की कमान चरणजीत सिंह चन्नी के पास है लेकिन साल 2022 में कांग्रेस की अगर वापसी हुई तो सिद्धू के आज के दावे अगले कॉंग्रेस के मुख्यमंत्री पर जरूर सवाल खड़े करते है। सिद्धू मीडिया के समक्ष संगठन को मजबूत करने संबंधी तो कुछ अधिक नहीं बोले, लेकिन विधानसभा चुनाव में दोबारा से वापसी के बाद पंजाब में कॉंग्रेस सरकार किस तरह से काम करेगी उस पर उनका फोकस अधिक रहा। पंजाब में अगर दोबारा से कॉंग्रेस सरकार आने पर व्यापारियों के लिए डिजीटल पोर्टल बनाया जाएगा ताकि उन्हें अपनी किसी भी तरह की अनुमति लेने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़े और इसके साथ सरल सिंगल विंडों सिस्टम लाया जायगा। यही नहीं इंडस्ट्री से संबंधित ज्यादातर काम करने की अनुमति डिप्टी कमिश्नर को दी जाएगी। यह दावा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने लुधियाना में प्रेस वार्ता दोरान किया । इस दौरान सिद्धू ने शिरोमणि अकाली दल बादल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बादल सरकार में 2015 की इनवेस्ट समिट के दौरान 391 एमओयू साइन हुए थे, मगर इनमें से 46 ने ही इनवेस्ट किया है। एलान किया गया था कि 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपए स्टेट में इनवेस्ट होंगे मगर मात्र 20 हजार करोड़ रुपए की ही इनवेस्टमेंट हुई है। पार्टी से संबंधित पांच बड़े नेताओं ने भी पंजाब में इनेस्टमेंट करने का एलान किया था, मगर किसी ने भी इनवेस्ट नहीं किया था। मगर दूसरी तरफ उनकी कांग्रेस सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट का एलान किया था और 52 फीसदी हो चुकी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस दौरान बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने इंडस्ट्री को कलस्टर में बांटा था जिसे SAD ने बंद कर दिया और 70 फीसद इंडस्ट्री बाहर चली गई। अब हालात यह हैं कि पंजाब में स्किल वाले युवा ही नहीं मिल रहे हैं। सीएम चन्नी को साथ बिठाकर पंजाब मॉडल लागू करवाएंगे। उन्होंने एलान किया है कि वह पंजाब के लिए पंजाब मॉडल लेकर आए हैं और वह इसे लागू करवाएंगे। इसके लिए सीएम चन्नी, महासचिव और अन्य लोगों के साथ बैठकर बात की जाएगी। उनका कहना है कि यह पंजाब मॉडल पंजाब में बेरोजगारी ही खत्म नहीं करेगा बल्कि पंजाब को नई बुलंदियों की तरफ लेकर जाएगा। उन्होंने अपना रुख साफ किया है कि अगली सरकार उनके पंजाब मॉडल के आधार पर ही चलेगी। सोलर पावर पर नवजोत सिद्धू ने सुखबीर को घेरा। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस दौरान कहा है कि सुखबीर सिंह बादल सोलर पावर की बात कर रहे हैं, यह मॉडल उनका दिया हुआ है, मगर तब इसे अपनाया नहीं गया था। उनका विदेश का दोस्त यहां सोलर पावर में इनवेस्ट करना चाहता था, मगर जब उसे सरकार से मिलवाया गया तो उसमें हिस्सा मांगा गया तो उसने उसे पड़ोसी राज्य में भेज दिया था, यहां पर अब उसने 6 से 7 हजार करोड़ रुपया इनवेस्ट किया है। सुखबीर सिंह बादल ने लुधियाना में आकर इसी सोलर पावर के बारे में बात कही थी। नवजोत सिंह सिद्धू ने सुखबीर सिंह बादल को बिजनेसमैन कहा है, उनका कहना है कि सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के लिए कुछ भी नहीं किया है बल्कि वह हमेशा बिजनेस की सोचते हैं। इसी लिए ट्रांस्पोर्ट,केबल समेत कई कामों में उनकी मनोपली है। इसे तोड़ने की जरूरत है और वह इसे तोड़कर रहेंगे। नवजोत सिद्धू का कैप्टन पर भी हमला नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्रकारवार्ता के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी हमला किया है। नवजोत सिंह सिद्धू को जब पिछली सरकार के समय सही से काम नहीं होने संबंधी पूछा गया तो नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह सब उसका किया धरा है, जो अब पटियाला में अपने मेयर को बचाने में लगा हुआ है। हाय मेरा मेयर हाय मेरा मेयर की रट लगाई हुई है। इस अवसर पर सिद्धू के साथ कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, विधायक सुरिंदर डाबर,विधायक संजय तलवार व अन्य मौजूद थे।
Nvajot Singh Sidhu In Ludhiana