September 19, 2026 03:17:24
पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला कांग्रेस में शामिल, नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किय

पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला कांग्रेस में शामिल, नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने किया स्वागत

Dec3,2021 | Enews Team | Ludhiana

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए हैंं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें मानसा या माेगा से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है। बता दें कि मुसेवाला अपने गानों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। अपने गानोंं में हथियारों का जिक्र करने के कारण वह विवादों में फंस गए थे। यह मामला अभी कोर्ट में है।  युवा वर्ग में अपने संगीत के कारण वह लोकप्रिय रहे हैं।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिं‍ह सिद्धू और मुख्‍यमंंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने मुसेवाला का कांग्रेस में स्‍वागत किया। सिद्धू  ने कहा कि मुसेवाला इंटरनेशनल फिगर हैं। उनके परिवार का कांग्रेस से पूरा नाता रहा है और उनकी माता पहले से ही कांग्रेस सरपंच हैं।  मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक साधारण परिवार से उठा सिद्धू मुसेवाला आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनकी लोगों खासकर युवाओं में कमाल की लोकप्रियता है। मुसेवाला आम किसान के बेटे हैं।  पिता सेना में हैं। मुसेवला ने कहा कि पंजाब जीतेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। सिद्धू  मुसेवाला ने कहा कि चार साल पहले संगीत की दुनिया में कदम रखा था और आजएक नई शुरुआत कर रहा हूं। सियासत में पंजाब और लोगों की सेवा के लिए कदम रख रहा हूं। 

Punjabi Singer Sidhu Mussewala Join Congress

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं