ई न्यूज पंजाब, बरनाला पंजाब में जो जो नेता व पार्टियां झूठी सौंगंधें खा रहे हैं और पब्लिक से फार्म भरवा रहे हें, ये सभी ठगी मास्टर हैं। ये बात शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने बरनाला में आयोजित रैली दौरान कही। इस रैली दौरान बादल ने कांग्रेस के साथ साथ आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाने साधे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बादल ने कहा कि कैप्टन ने हाथों में गुटका साहिब पकड़कर जनता के साथ ठगी मारी, वहीं मौजूदा पंजाब के मुख्यमंत्री का टैंपरेरी चार्ज देख रहे चरणजीत सिंह चन्नी झूठे एलानों के जरिए पंजाब की जनता के साथ ठगी कर रहे हैं। बादल ने कहा कि पिछले पांच साल में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रही। बादल ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार आते ही अकाली दल के सभी स्कीमें बंद कर दी गई। मैनें पंजाब में वर्ल्ड कप कबडडी शुरु करवाई, जो कांग्रेस कार्यकाल में बंद कर दी गई। बादल ने दावा करते कहा कि पंजाब में उनकी सरकार बनते ही आम लोगों की सहूलियत को दस लाख रुपए तक की मेडिकल इंश्योरेंस जो सभी प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में मान्य होगी लाएगी और वहीं बच्चे पैसों की कमी के चलते पढ़ाई न कर पाएं, उनके लिए दस लाख रुपए तक का स्टूडेंट कार्ड लाया जाएगा। स्टूडेंट इन पैसों का भुगतान नौकरी लगने के बाद किस्तों में कर सकेंगे। इसके साथ साथ उन्होंने पंजाब के गांवों में मेगा स्कूल बनाने का भी एलान किया।
Sukhbir Singh Badal Barnala Rally