September 19, 2026 04:07:17
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की फिर से ढ़ाल बने मंत्री आशू, मेयर हाउस में ट्रस्टियों को परोस करवाए एजें

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन की फिर से ढ़ाल बने मंत्री आशू, मेयर हाउस में ट्रस्टियों को परोस करवाए एजेंडे़ पर साइन

मंत्री आशू की चेयरमैन को ताकीद, आईएएस की फिलिंग लेना छोडे़

Dec10,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना विवादों में घिरे लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम के लिए कैबिनेट मंत्री पंजाब भारत भूषण आशू एक बार फिर से ढाल बनकर खडे़ हो गए हैं। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में वीरवार सुबह 11 बजे आयोजित ट्रस्ट बैठक का बाॅयकाट करने वाले ट्रस्टियों को कैबिनेट मंत्री आशू की ओर से परोसकर मना लिया गया और उनसे कल की मीटिंग के एजेडे़ पर साइन भी करवा लिए गए। आज ये पूरा एपिसोड़ मेयर हाउस में चला और इस दौरान चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम को कैबिनेट मंत्री ने ट्रस्टियों के समक्ष फटकार भी लगाई और साफ शब्दों में कहा कि वे आईएएस वाली फीलिंग लेना छोड़ दें, ट्रस्ट में ट्रस्टियों को साथ लेकर ही काम करें। इस पूरे एपिसोड़ दौरान आशू के साथ साथ मेयर बलकार सिंह, नगर निगम कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल व कौंसलर ममता आशू भी मौजूद थी। ये कोई पहली बार नहीं कि आशू ट्रस्ट चेयरमैन के बचाव में आगे आए हों। इससे पहले भी कईं मौके ऐसे बन चुके हैं, जिसमें आशू चेयरमैन की गलतियों पर पर्दा डालते रहे हैं। इसका बड़ा कारण ये है कि रमण बाला सुब्रामनियम को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन लगाने की च्वाइस मंत्री आशू की थी, जबकि लुधियाना का कोई भी विधायक रमण बाला सुब्रामनियम को चेयरमैन बनाए जाने के हक में नहीं था, लेकिन आशू के हाथ में कैबिनेट मंत्री की पावर व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनकी नजदीकी ने इसमें अहम रोल अदा किया। लेकिन अब चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम का रवैया मंत्री आशू के लिए भी बड़ा संकट खडे़ करता दिखाई दे रहा है। आज उनकी ओर से ट्रस्टियों को बिठाकर कल की बैठक का एजेंड़ा पास करवाना इसलिए भी जरुरी था कि उनकी ओर से कईं अहम डेवलपमेंट को विधानसभा चुनाव से पहले पूरा करवाने का बीड़ा उठाया गया है, लेकिन अगर ये एजेंडा जल्द पास न होता तो डेवलपेंट वर्क पर लटक रही कोड आफ कंडक्ट की तलवार पूरा खेल कभी भी बिगाड़ सकती है। ट्रस्टियों से आज साइन करवाए गए एजेंडे़ में भी चेयरमैन अपने चेहतों को फायदा देने में कोई कमी नहीं छोड़ रही और इसमें भी प्रस्ताव नंबर 10 जिसमें एससीडी सरकारी कालेज में शाहिर लुधियानवी के नाम पर बनने वाले आडीटोरियम में अपने नजदीकी आर्किटेक्ट कंपनी आर शुभम पोपली को ये काम देना चाह रहे हैं । सूत्र ये भी बताते है कि चेयरमैन की ओर से तैयार की गई नई कोठी में भी इसी आर्किटेक्ट की सुविधाएं ली गई थी और अब उसे सरकार के खर्च पर रिवार्ड देने की तैयारी है। भले ही ये एजेंड़ा आज ट्रस्टियों से साइन कर सरकार के पास मंजूरी को भेज दिया जाएगा, लेकिन एक बात साफ है कि जब ट्रस्ट में इस एजेंडे़ को पास करने के लिए ट्रस्टियों की बैठक बुलाई गई तब इसमें कोई शामिल नहीं था और इसकी पुष्टि ट्रस्ट में लगे सीसीटीवी फुटेज से की जा सकती है। कैबिनेट मंत्री आशू की सलाह पर निपटा ये मामला बात करें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम के ठाठ की तो कल की बैठक शुरु होने से ठीक पहले भले ही ट्रस्टियों ने ट्रस्ट मीटिंग का बॉयकाट कर दिया, लेकिन चेयरमैन इस मीटिंग के एजेंडे़ पर अपनी मोहर जरुर लगा गए और सुनने में ये भी आ रहा है कि वे ट्रस्टियों का कोरम पूरा किए बिना ही इस एजेंडे़ को सरकार के पास मंजूरी को भेजने जा रहे थे। लेकिन जब इस बात का कैबिनेट मंत्री आशू को पता चला तो उन्हें ये अहसास हो गया कि बिना ट्रस्टियों के एजेंड़ा लोकल गर्वमेंट के पास लटक जाएगा और इस मीटिंग को रिजेक्ट तक किया जा सकता है। ऐसे में उक्त मामले का हल निकालने को उन्होंने ट्रस्टियों को मेयर हाउस में बुलाकर चेयरमैन की झाड़ की और कहाकि वे आईएएस की फीलिंग लेना बंद करे और बेहतर ढंग से अपनी डयूटी को निभाएं। गौर हो कि इस एजेंडे़ में फोकल प्वाइंट फेस 4 ए, 5, 6 व फेस 8 की सड़कों के नवीनीकरण व इस के किनारों पर टाइलें लगाने को करीब 12 करोड़ के भारी भरकम एस्टीमेट की सरकार से मंजूरी दिलाने को प्रस्ताव शामिल किया गया है, वहीं इसके अलावा वेस्ट विधानसभा के ही तहत आते शहीद भगत सिंह नगर की कबीर नगर को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की जगह में कम्युनिटी सेंटर बनाने का प्रस्ताव तो डाला ही गया है, लेकिन इसके साथ साथ 475 एकड़ स्कीम में ब्लाक सी में एचआईजी फलैट बनाने को रिजर्व रखी गई 4.22 एकड़ साइट में से 1455 गज जमीन में कम्युनिटी सेंटर बनाने का प्रस्ताव शामिल किया गया है।

Minister Ashu Again Became The Shield Of The Improvement Trust Chairman



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं