September 19, 2026 04:07:18
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी की 10 जिला प्रधानों और 3 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची, लुधियाना शहरी की कमा

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी की 10 जिला प्रधानों और 3 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची, लुधियाना शहरी की कमान जगमोहन शर्मा के हाथ

पिछले तीन साल में जो कांग्रेस ने नहीं किया, एक महीने के भीतर कैप्टन ने नई पार्टी में करके दिखाया

Dec11,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना पंजाब में कांग्रेस पिछले तीन साल से जहां अपने जिला स्तर पर पक्के जिला प्रधान नियुक्त नहीं कर पाई हें, वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह क ओर से करीब एक महीने पहले बनाई नई पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठन के एक महीने के भीतर ही आज कैप्टन की ओर से दस जिला प्रधानों व 3 प्रदेश प्रवक्ताओं का एलान कर दिया गया। इससे साफ है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को टक्कर देने को कैप्टन अंदरखाते काम करने में जुटे हुए हैं। कैप्टन के इस पूरे प्रयास में पार्टी के ऐसे वर्कर व नेता जिन्हें पार्टी की ओर से पिछले कुछ सालों में किनारे कर दिया गया, वे ही कैप्टन का दामन थामते दिख रहे हैं। लुधियाना से कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व कांग्रेस जिला प्रधान जगमाेहन शर्मा ने भी ऐसे नेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़ नई पार्टी का अहम हिस्सा बन गए हैं। जगमोहन शर्मा कांग्रेस के ऐसे सीनियर नेता रहे हैं जो ऐसे नेता जिन्होंने मौजूदा कई कांग्रेस विधायकों को आज इस कामयाब स्थिति में खडे़ करने में अहम भूमिका निभाई है। कैप्टन ने एक बार फिर से जगमहोहन शर्मा को अपनी नई पार्टी में जिला कांग्रेस के शहरी प्रधान की कमान थमाई है। पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का सियासी कुनबा बढ़ने लगा है। कांग्रेस के पूर्व सचिव और प्रवक्ता प्रिंस खुल्लर ने पंजाब लोक कांग्रेस जॉइन कर ली है। कैप्टन ने ही उनका स्वागत किया। पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के वह तीसरे बड़े नेता है, जो कांग्रेस छोड़ कैप्टन के साथ चले गए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने CM की कुर्सी से हटाने के बाद अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई है, जिसका ऑफिस चंडीगढ़ के सेक्टर 9D में बनाया गया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा और संयुक्त अकाली दल के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने की घोषणा की है। कैप्टन ये भी साफ किया कोड आफ कंडक्ट लगने के बाद कांग्रेस के मौजूदा कईं विधायक व नेता भी उनकी पार्टी में शामिल होने वाले हैं, जो अभी नुकसान के डर या दबाव की नीति के चलते उनकी पार्टी में नहीं आए।

Captain Amarinder Singh Released The List Of 10 District Heads And 3 State Spokespersons



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं