September 19, 2026 04:08:01
किसान आंदोलन स्थगित होते ही भाजपा में लगी शामिल हाेने वालों की भीड़, लुधियाना के निजी रिसोर्ट में जार

किसान आंदोलन स्थगित होते ही भाजपा में लगी शामिल हाेने वालों की भीड़, लुधियाना के निजी रिसोर्ट में जारी कार्यक्रम

भाजपा में शामिल होने वालों के पूर्व आईएएस, एसएसपी व लोक गायक शामिल

Dec14,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

किसान आंदोलन के स्थगित होते ही पंजाब में आगामी विधानसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तस्वीर में भी बड़े बदलाव की संभावना पर मुहर लगाती दिखाई दे रही है। आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से लुधियाना में एक निजी रिसोर्ट में एक बड़े कार्यक्रेंम का आयोजन किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में विभिन्न पार्टियों से जुड़े नेता व कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं लेकिन इसमें बड़ी बात है कि इस कार्यक्रम में ऊंचे पदों से सेवानिवृत्त हुए कईं आला अधिकारी भी भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जिनमें कई अधिकारी आईएएस व पुलिस के पूर्व एसएसपी स्तर के अफसर है। इससे एक बात साफ है कि पंजाब की राजनीति की तस्वीर साफ होने वाली है। विधानसभा की दौड़ ग में सबसे पीछे आंकी जा रही भाजपा के कितने पंख लगते हैं, ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा। लेकिन आज के इस कार्यक्रम के बाद साफ हो जाएगा कि इस विधानसभा की दौड़ में केवल कांग्रेस, आप व अकाली दल ही नहीं, ब्लकि भाजपा व कैप्टन गुट भी आने वाले दिनों में बेहद हावी हो सकता है। लुधियाना में आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा साथ साथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व भाजपा पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र शेखावत भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के अतिरिक्त इस कार्यक्रम में कई भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होने जा रहे हैं। बड़ी बात है कि कईं पंजाबी लोक गायक भी भाजपा की बागडोर थामने जा रहे हैं।

As Soon As The Farmers Movement Was Postponed The Crowd Of Those Who Joined The Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं