यशपाल शर्मा, लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज लुधियाना में भारत रत्न बाबा साहब डॉ बीआर अंबेडकर के नाम पर अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज यहां अंबेडकर भवन को जनता को समर्पित करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए जिले के प्रतिष्ठित अंबेडकर भवन में चल रहे कार्यों को पूरा करने के लिए नगर निगम लुधियाना को 4.14 करोड़ रुपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ट्रॉमा सेंटर बाबा साहब डॉ अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी और 10 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अब तक 10 करोड़ रुपये अंबेडकर भवन पर खर्च किए जा चुके हैं, जिसमें से 4 करोड़ रुपये ग्लाडा ने, 1.65 करोड़ रुपये लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और बाकी नगर निगम की ओर से खर्च की गई है। सीएम चन्नी ने कहा कि वाहनों के लिए बेसमेंट पार्किंग सहित 500 लोगों की क्षमता वाला ग्राउंड फ्लोर हॉल पहले ही बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इनडोर की पहली मंजिल के निर्माण के लिए पूरा खर्च वहन करेगी और अत्याधुनिक हॉल पूरी तरह से साउंड प्रूफ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से भारत रत्न बाबा साहेब डॉ बीआर अंबेडकर द्वारा प्रचारित समानता और स्वतंत्रता के सिद्धांतों का पालन करके एक आदर्श समाज बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। डॉ. अम्बेडकर को एक महान विद्वान, न्यायविद, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और एक राजनेता बताते हुए उन्होंने कहा कि डॉ अम्बेडकर पूरे विश्व इतिहास में सबसे महान व्यक्तित्वों में से एक थे। सीएम चन्नी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक साधारण परिवार से थे, लेकिन समाज के लिए उनके असाधारण योगदान ने उन्हें वैश्विक नेताओं की लीग में ला खड़ा किया। रेहड़ी-फड़ी में लगाने वालों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि इन मेहनतकशों को पुलिस या प्रशासन बेवजह परेशान नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इन रेहड़ी-पटरी वालों को निडर होकर काम करना चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री आज से उनकी आवाज हैं। सीएम चन्नी ने आगे कहा कि राज्य सरकार की नीति के अनुरूप नगर निगम लुधियाना आज नगर निकाय में 2480 सफाई कर्मियों/सीवरेज कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के लिए पत्र सौंपेगा। मुख्यमंत्री लुधियाना उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए चांद सिनेमा रोड पर 10 रुपये की लागत से और जस्सियां रोड पर 6 करोड़ रुपये की लागत से अंडर ब्रिज के अलावा 7 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे पूर्व विधायक श्री राकेश पांडेय ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन और विधायक कुलदीप सिंह वैद, विधायक सुरिंदर डावर, मेयर बलकार सिंह और अन्य उपस्थित थे।
Cm Announces To Construct State Of The Art Trauma Centre On Name Of Baba Sahib Ambedkar At Ludhiana