लुधियाना, 20 दिसम्बर लुधियाना सेंट्रल विधायक सुरिंदर कुमार डावर ने आज वार्ड नंबर 56 और वार्ड नंबर 57 से गुजरने वाले बुड्ढे नाले को ढकने के लिए 9.5 करोड़ रुपये की परियोजना का उद्धघाटन किया। इन परियोजना के पूरा होने से इन वार्डों के निवासियों को एक बड़ी राहत मिलेगी। जो नाले के खुले हिस्से की वजह से स्वास्थ्य के लिए खतरा होने के कारण कई समस्याओं से जूझ रहे है और नाले से लगातार दुर्गंध आने की शिकायत क्षेत्र के लोग करते ही रहते थे। इस नाले के खुले होने से क्षेत्र के निवासियों को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़कों पर वाहन चलाते समय लोगों को विशेषकर बच्चों के फिसलकर नाले में गिरने का भी भय बना रहता है। इस परियोजना के बारे में बोलते हुए, श्री डावर ने कहा, “मैंने लोगों से वादा किया था कि मैं बुड्डा नाले के इस हिस्से को कवर कर दूंगा और आज इस परियोजना को शुरू करके मैंने अपने वचन और प्रतिबद्धता पर पूरा उतरा हूँ। श्री डावर ने कहा कि उन्होंने 40 करोड़ रुपये की लागत से शगुन पैलेस से गुरुद्वारा श्री दुखनिवारन साहिब तक बुड्ढा नाला ढकने का निर्माण भी करवाया है और इसके ऊपर एक स्मार्ट सड़क भी बनवाई है। इसके साथ 18.5 करोड़ रुपये की लागत वाली एक अन्य परियोजना शिवाजी नगर में लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। श्री डाबर ने आगे बताते हुए कहा कि जब से हमारा देश 74 साल पहले स्वतंत्र हुआ था। तब से किसी भी विधायक ने, चाहे वह शिअद से हो या भाजपा से, लोगों को राहत देने के लिए इस तरह की बड़ी परियोजनाओं को शुरू करने की हिम्मत नहीं की, लेकिन मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में बुड्ढे नाले के इन हिस्सों को पूरी तरह से ढकने और लोगों को राहत प्रदान करने के लिए इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए इसे अपने ऊपर ले लिया था। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में अपने पहले कार्यकाल में इस तरह की परियोजनाएं शुरू की थीं लेकिन शिअद-भाजपा सरकार के 10 वर्षों के दौरान ये सभी विकास ठप हो गए। 2017 में जब से कांग्रेस सत्ता में आई है, उसने रुकी हुई परियोजनाओं और नई परियोजनाओं को शुरू किया है।इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, ब्लॉक प्रधान विपन अरोड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Mla Surinder Dawar Inaugurated The Project To Cover The Budha Drain