पंजाब में पिछले एक सपताह से चल रहे बेअदबी के दौर में आज शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल अपने पिता व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ चंडीगढ़ में मीडया के समक्ष रुबरु हुए। बादल ने अपनी प्रेसवार्ता दौरान बीते दिनों में हुई बेअदबी मामलों में मौजूदा कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि बीते दिनों में श्री दरबार साहिब में हुई बेअदबी में दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस सरकार कवरअप करने में जुटी हुई है। उन्होंने इस दौरान पंजाब के नवनियुक्त डीजीपी सिद्धार्थ चटटोपाध्याय पर भी सवालिया निशान उठाते कहा कि जिस मामले में पिछले तीन डीजीपी एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर गए, अब नए डीजीपी झूठे केस खडे़ कर एफआईआर दर्ज करने में लगे हुए हैं। उन्होंनें कहा कि जो डीजीपी पूरा पूरा दिन मंत्री सुख सरकारिया व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर बेठा रहेगा, वो बेहतर सिस्टम कैसे चला पाएगा। बादल ने कहा कि अभी तक सरकार इस मामले में अपनी रिपोर्ट नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में एक डीसीपी स्तर के अफसर की अगुवाई में बनाई सिट को भी पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि इतने बडे़ मामले की डीसीपी स्तर पर जांच उन्हें मान्य नहीं। लुधियाना में हुए बम बलास्ट मामले में सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस पंजाब में माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले गुरुद्धारों में बेअदबी और अब बम बलास्ट ये कैसे हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिराेमणि अकाली दल 2 जनवरी को इन्हीें पंजाब सरकार की नाकामियों के खिलाफ श्री दरबार साहिब में बड़ा इकटठ करेगा।
Sukhbir Singh Badal Press Confrance