पंजाब पुलिस की ओर से मोहाली में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स मामले में दर्ज की गई एफआईआर मामले में आज मोहाली कोर्ट ने उक्त मामले में संबंधित अफसर से पूरा रिकार्ड मांगा है। गौर हो पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के बाद अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अंडर ग्राउंड हैं और उनकी ओर से मोहाली कोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। जिसक आज सुनवाई थी और कोर्ट ने उक्त मामले में संबंधित अफसर से दर्ज की गई एफआईआर संबंधी पूरा रिकार्ड कोर्ट में तलब किया है। अब इस मामले की सुनवाई मोहाली कोर्ट में कल होगी।
Mohali Court Summoned Records Related To Fir