लुधियाना कोर्ट कांपलेक्स में हुए बम विस्फोट में कौन सा आरडीएक्स इस्तेमाल किया गया और इसमें कौन सी तकनीक यूज क गई, ऐसे तमाम सवालों के जबाव को केंद्रीय गृृह मंत्रालय अपनी टीम लुधियाना भेजेगा। ये बात पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत करते कही। इस दौरान चन्नी ने साफ किया कि उनकी इस मुुददे पर देश के गृहमंत्री अमित शाह के साथ फाेन पर बातचीत हुई है और इस बम बलास्ट संबंधी जांच को किसी भी कोने से न छोड़ा जाए, इसलिए गृहमंत्रालय से मदद ली गई हैं। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में कपूरथला में हुई बेअदबी की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेअदबी की घटना नहीं लगती। हम आज किसी न किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे और उसके अनुसार ही फिर केस संशोधित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बिक्रम मजीठिया पर दर्ज ड्रग्स के केस को सही बताते हुए कहा कि यह एसटीएफ की रिपोर्ट के अनुसार ही दर्ज किया गया है। राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना बम ब्लास्ट मामले में केंद्र से सहायता मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात हो गई है। आज केंद्रीय गृह मंत्रालय से टीम यहां पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आरडीएक्स जैसे विस्फोटक पदार्थों की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीमों के पास ही पुख्ता साजोसामान है। कपूरथला में हुई बेअदबी की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेअदबी की घटना नहीं लगती। हम आज किसी न किसी नतीजे पर पहुंच जाएंगे और उसके अनुसार ही फिर केस संशोधित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बिक्रम मजीठिया पर दर्ज ड्रग्स के केस को सही बताते हुए कहा कि यह एसटीएफ की रिपोर्ट के अनुसार ही दर्ज किया गया है।
Cm Channi Had A Phone Conversation With Home Minister Amit Shah