कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह ने आज ब्लॉक समिति खन्ना में 39 ग्राम पंचायतों को अनुदान वितरण करते हुए कहा कि विकास लोगों के जीवन को बदलने के लिए होता है। गुरकीरत सिंह ने खन्ना निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों को 3.86 करोड़ रुपये के अनुदान का वितरण किया। इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक समिति खन्ना के अध्यक्ष सतनाम सिंह सोनी ने भी पंजाब सरकार द्वारा गांवों के तरक्की के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की और इस अवसर पर इनके साथ चेयरमैन मार्किट कमेटी खन्ना के गुरदेव सिंह रसूलडा और हरजिंदर सिंह इकलाहा ब्लॉक समीति मेंबर खन्ना भी इस मीटिंग में मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम सरपंचों को संबोधित करते हुए गुरकीरत सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायतों को अपने-अपने गांवों के विकास की पहल करनी चाहिए। जब सरपंच और पंच बड़ा और सकारात्मक सोचते हैं। तो समान विचारधारा वाले लोग इनका अनुसरण करते हैं और फिर बेहतर अवसरों और विकास के रास्ते खुलते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आने वाली 27 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे गांव रोनू कलां में होने वाली एक रैली में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री ने ये भी साझा किया की मुख्यमंत्री रोनू कलां में बने स्पोर्ट्स पार्क और पंचायत घर का भी उद्धघाटन करेंगे। उन्होंने लोगों से 27 दिसंबर को रैली में भाग लेने का भी आह्वान किया और कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोगों के पक्ष में रही है और पंजाब और उसके लोगों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए काम करती रहेगी। इस मौके पर उनके साथ रुपिंदर सिंह राजा गिल, राजिंदर सिंह लक्खा रॉनी, गुरमुख सिंह चाहल, राजनीतिक सचिव हरिंदर सिंह भलिंदर सिंह, यादविंदर सिंह लिबड़ा, अवतार सिंह बीजा, संत सिंह बुल्लेपुर, गुरमुख सिंह बुल्लेपुर, जसपाल सिंह पूर्व सरपंच, बलजिंदर सिंह मानक माजरा मौजूद रहे।
Panchayats Will Have To Take The Initiative Of Rural Development In Punjab