September 18, 2026 01:07:12
प्रधानमंत्री माेदी की पंजाब में पहली रैली 5 जनवरी को फिरोजपुर में, कौन कौन जाएगा भाजपा में इन अफवाहो

प्रधानमंत्री माेदी की पंजाब में पहली रैली 5 जनवरी को फिरोजपुर में, कौन कौन जाएगा भाजपा में इन अफवाहों से उठेगा पर्दा

Dec29,2021 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना पंजाब में आगामी विधानसभा को लेकर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली फिरोजपुर में होने जा रही है। इस रैली के बाद पंजाब में भाजपा की क्या स्थिति रहेगी और कांग्रेस के कितने ओर बागी विधायक व मंत्री अपनी पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थामते हैं, इन अफवाहों पर से भी पूरा पर्दा उठा जाएगा। गौर हो कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भी मोगा में 3 जनवरी को बड़ी रैली को संबाेधित करने वाले हैं। इससे एक बात साफ है कि नए साल के आगाज के साथ साथ पंजाब में चुनावी पारा भी बढ़ता दिखाई देगा। गौर हो कि भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी हुई है और इसमें कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता व पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अहम भूमिका निभा रहे हैं। पूरे पंजाब में इस बात की बड़ी चर्चा है कि ईडी के डर से कईं कांग्रेस के मौजूदा कैबिनेट मंत्री भी भाजपा में पलटी मार सकते हैं, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, ये प्रधानमंत्री मोदी की रैली से काफी हद तक साफ हो जाएगा। एक बात साफ है कि पंजाब में जिस लिहाज से विधानसभा चुनाव को लेकर लागू होने वाले कोड आफ कंडक्ट के दिन नजदीक आ रहे हैं, उसके साथ साथ कांग्रेस की मुश्किलें भी बढती दिखाई दे रही हैं। कांग्रेस में बडे़ नेता ऐसे हैं, जिनके पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ संबंध अच्छे रहे हैं और वहीं भाजपा से गठजोड़ करने वाले ढींड़सा फैमिली की भी पंजाब में अच्छी पकड़ है।   --कांग्रेस में आसान नहीं टिकटों की बंदरबांट कांग्रेस में इस समय विधानसभा टिकटों की बंदरबांट बड़ा इश्यू बनी हुई है। इसका बड़ा कारण है कि पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज नेता ही अपने परिवार व भाईवाद के चक्कर में फंसे हुए हैं। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शुमार हैं। सीएम चन्नी के भाई बस्सी पठानां से टिकट मांग रहे हैं। इसके साथ साथ कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे हैं। वहीं लुधियाना से भी चर्चा है कि एक मंत्री भी अपनी पत्नी के लिए विधायक की टिकट मांग रहे हैं। पंजाब में ऐसे कईं मंत्रियों के नाम उछाल रहे हैं, जो अपने परिवार में टिकट मांग रहे हैं, लेकिन वहीं दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस आला कामान की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी से चर्चा किए बिना किसी बैठक या रैली में अपने नजदीकी दावेदार को टिकट देने का दावा कर थापड़ा देनेमें कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। ऐसे में कांग्रेस में टिकटों के ड्रा में हंगामा मचना तय है और ये नाराजगी भाजपा व कैप्टन खेमे में बड़ा दम भर सकती है। बड़ी बात है कि कांग्रेस आलाकामान पहले ही साफ कर चुका है कि एक परिवार से केवल एक टिकट ही दी जाएगी, लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस के कईं मंत्री अपने रसूख् के जरिए इस आदेश को भी ठेंगा दिखा आगे निकलने की फिराक में हैं। असल में सुनने में ये भी आ रहा है कि कईं कांग्रेस के दिग्गज नेता अपने परिवारिक मैंबर को टिकट न मिलने की सूरत में पार्टी हाईकमान को भाजपा में जाने के नाम पर ब्लैकमेल तक करने में जुट गए हैं। जबकि भाजपा में भी उन्हें दो टिकटें नहीं मिलने वाली। --जीवन गुप्ता होंगे फिरोजपुर में मोदी रैली के प्रभारी पंजाब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली विशाल रैली की बागडोर प्रदेश भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा की ओर से प्रदेश भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता को सौंपी गई हैं और वे इस रैली के प्रभारी होंगे। मोदी की पंजाब में ये पहली रैली है, इसलिए मोदी की इस रैली की देखरेख तथा व्यवस्था को जीवन गुप्ता ने पूरी ताकत झोंक दी है। जीवन गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली को कामयाब करने के लिए पंजाब के सभी जिलों में पदाधिकारियों से संपर्क कर उनकी प्रबन्धक जिम्मेवारियां लगा दी गई हैं और तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। --------- पंजाब का कोई मंत्री भाजपा में शामिल होने वाला नहीं। केवल वहीं नेता बागी होंगे, जो किसी तरह की क्रप्शन या ठगी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से ही ये झूठी अफवाह फैला कर और डरा धमका कर कांग्रेसी नेताओं को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इससे कांग्रेस डगमगाने वाली नहीं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि एक परिवार से केवल एक ही टिकट दी जानी है और वे इस फैसले का स्वागत करते हैं। परमिंदर मेहता, सीनियर कांग्रेसी नेता

Pm Modi First Rally In Punjab On January 5 In Ferozepur



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं