September 18, 2026 01:07:58
भाजपा ने कैबिनेट मंत्री आशू के खिलाफ खोला मोर्चा, पनग्रेन में 2000 करोड़ घोटाले के लगाए आरोप

भाजपा ने कैबिनेट मंत्री आशू के खिलाफ खोला मोर्चा, पनग्रेन में 2000 करोड़ घोटाले के लगाए आरोप

मंत्री आशू पर लगाए लेबर और ट्रांसपोर्ट माफिया पर कब्जे के आरोप

मंत्री आशू को पैसे पहुंचाने वाले अफसरों के भी गिनाए नाम

Dec30,2021 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जहां एक ओर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं से राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है, वहीं दूसरी ओर आज भाजपा जिले के नेता कैबिनेट मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते दिखे। उहोंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु की छत्रछाया में पनग्रेन विभाग द्वारा एक बड़े घोटाले को अंजाम देने के आरोप लगाए हैं। जिसमें कथित तौर पर केंद्र सरकार के फंडों का 2 हजार करोड़ रुपये का घोटाला होने का दावा किया गया। ये दावा आज सर्किट हाउस में भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल, एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू सदस्य प्रदेश भाजपा कार्यकारी समिति की ओर से लगाए गए। इस प्रेसवार्ता दौरान भाजपा नेताओं के साथ अनाज मंडियों से जुड़े माफिया से पीड़ित मजदूरों,छोटे ठेकेदारों और छोटे ट्रक मालिक भी मौजूद रहे। मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने कहा कि माननीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के मार्गदर्शन में पनग्रेन विभाग ने मंडियों में रोजगार उपलब्ध कराने के बजाय आम गरीब और आम लोगों को बेरोजगार कर दिया है।जबकि केंद्र सरकार द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, श्रमिक प्रबंधन समिति (डब्ल्यूएमसी) और लेबर समितियो रजि.को रोजगार देने के लिए लिखा गया था। लेकिन गरीबों को रोजगार देने के बजाय पनग्रेन विभाग ने पंजाब में खाद्यान्न मंडियों के बड़े क्लस्टर बनाकर मंत्री भारत भूषण आशु के चहेते ठेकेदारों को लेबर, कार्टेज और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर दे दिए.और जानबूझकर कम रेट के टेंडर खारिज कर दिए। आपने चहेतो को अधिक रेट पर टेंडर जारी कर केंद्र सरकार के पैसो की लूट की।.इस अवसर पर एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने बताया कि मंत्री आशु ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में घोटाले के सिवाय कोई कार्य नहीं किया।उन्होंने बताया पहले फूड स्कैम,लुधियाना इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट स्कैम और अब मंडियों में हजारों करोड रुपए के स्कैम सामने आ रहे हैं । उदाहरण के तौर पर मण्डी मुल्लांपुर में 2019-20 में ठेकेदार गुरप्रीत सिंह ने ट्रांसपोर्ट का काम लगभग 2.25 करोड़ रु में किया था। परंतु उस के बाद यही कार्य मंत्री आशु ने अपने चहेते तेलूराम को 4 करोड़ में अलाट कर केंद्र के पैसों की लूट की और तेलूराम को अधिक लूट करने के लिए 10 सेंटर का काम ओर दे दिया। जिसमें जिला लुधियाना, जिला शहीद भगत सिंह नगर, रोपड़, होशियारपुर और फिरोजपुर जिले और करीब एक दर्जन, बड़ी और छोटी अन्य मंडियां भी शामिल हैं। पंजाब में इस माफिया के चार ग्रुप हैं, जिनमें सुच्चा राम, संदीप भाटिया, जिलाध्यक्ष कांग्रेस नवांशहर, ठेकेदार जसपाल जस्सी, ठेकेदार अजयपाल, महिंदरपाल, रामजी दास कोहली, राहुल कोहली और प्रेम कोटकपूरा शामिल हैं। ये सभी पंजाब की अनाज मंडियों में माफिया राज चलाकर केंद्र सरकार का पैसा लूट रहे हैं। एडवोकेट सिद्धू ने कहा कि उपरोक्त सभी पसंदीदा ठेकेदार जो कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के विशेष व्यक्ति हैं और विशेष रूप से अधिकारी आरके सिंगला जो पनग्रेन सीवीसी का चेयरमैन हैं और पंजाब से भ्रष्टाचार की सभी राशि एकत्र करते हैं जिसके साथ सुरिंदर कुमार बेरी जिला डीएफएससी लुधियाना पश्चिम, जगनदीप सिंह ढिल्लों, जिला प्रबंधक, पनसप और अन्य सभी सरकारी अधिकारी कम राशि के लिए निविदा जमा करने वाले सही और ईमानदार ठेकेदारों की निविदाओं को खारिज करने में शामिल हैं। - ईडी से करवाई जाए पूरे मामले की जांच इस पूरे घोटाले के तहत ठेकेदारों को अत्यधिक दरों पर निविदाएं आवंटित की जाती हैं। जिससे केंद्र सरकार को करीब 2000 करोड़ रुपए का एक फसली सीजन में चूना लगाया जाता है। यह भी सामने आया है कि उक्त ठेकेदारों ने अन्य छोटे ठेकेदारों को काम पर रखा है जिनके खातों से करोड़ों रुपये उनके खातों से निकल गए हैं। इसलिए ई.डी विभाग द्वारा भारत भूषण आशु, उपरोक्त सभी सरकारी अधिकारियों और ठेकेदारों के खातों की जांच होनी चाहिए और इन अधिकारियों पास सरकारी नौकरी से पहले कितनी संपत्ति थी और राजनीति में आने से पहले मंत्री आशु के पास कितनी संपत्ति थी और अब कितनी है ।इस सब की अच्छी से जांच पड़ताल होनी चाहिए यदि जांच के दौरान आरोप सामने आते हैं, तो उन् पर कानून अनुसार करवाई हो। -------- गवाह के तौर पर ठेकेदारों व शैलर मालिक को साथ लाए भाजपाई अवसर पर एक अन्य जानकारी देते हुए एडवोकेट सिद्धू ने कहा कि एक शेलर मालिक रोहित अग्रवाल द्वारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के कारण भारत भूषण आशु ने रोहित अग्रवाल की आवाज को दबाने के लिए अपने विभाग के अधिकारियों के साथ अवैध रूप से मिलीभगत से .रोहित अग्रवाल के शेलरो का आवंटन रद्द करवाया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे रोहित अग्रवाल ने मंत्री के अधीन गोदामों में हो रही चोरी की जानकारी एफसीआई विभाग को दी तो थाना जगराओं शहर में धारा 409 पनसप के कर्मचारियों के खिलाफ मामला संख्या 280/दिनांक 24/12/2021 के तहत मामला दर्ज करवाया आदि के संबंध में रोहित अग्रवाल ने पंजाब पुलिस, सीबीआई, सीएजी और अन्य जांच एजेंसियों से जांच की मांग की है। इस मौके पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीड़ित ठेकेदार गुरप्रीत सिंह मुल्लांपुर ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हर दिन गरीबों और मजदूरों को राहत देने के बारे में झुठी बाते करते है। लेकिन उनके ही कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने अपना सवै रोजगार करते 50,000 से अधिक नियोजित छोटे ठेकेदार, छोटे ट्रांसपोर्टर और छोटे श्रमिक ठेकेदार बेरोजगार कर मंडियों पर बड़े परिवहन माफिया और बड़े ठेकेदार माफिया का कब्जा करवा दिया है।ठेकेदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब की मंडियों में खाद्यान्न की ढुलाई और रख-रखाव का जो खर्चा करीब 1800 से 2000 करोड़ रुपये था, अब मंत्री आशु की मॉडल पॉलिसी अनुसार 3800 से 4000 करोड़ तक पहुंच चुका है। ये सारी रकम केंद्र सरकार द्वारा जारी की जाती है। इस मौके पर ठेकेदार गुरप्रीत सिंह ने यह भी कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू रोज खजाना खाली होने की बात करते है। लेकिन हम बताना चाहेंगे कि आपके मंत्री ही खजाना खाली कर रहे हैं। सरदार गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अब उन्होंने एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू के नेतृत्व में केंद्र सरकार से अपील की है कि वह देश के हित में केंद्र सरकार द्वारा जारी अरबों रुपये के दुरुपयोग को रोकें। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि जल्द ही हजारों पीड़ित ठेकेदार, छोटे ट्रक मालिक और ट्रांसपोर्टर दिल्ली का जाकर इस अनाज मार्केट माफिया के खिलाफ माननीय प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे और पूरे मामले को उनके संज्ञान में लाया जाएगा।. पीड़ित ठेकेदार गुरप्रीत सिंह ने भ्रष्टाचार के संबंध में मंत्री भारत भूषण आशु और उनके चहेते ठेकेदारों, अफसरो के खिलाफ भ्रष्टाचार के संबंध में अरबों रुपए के घोटाले की सीएजी, सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा लुधियाना के महामंत्री राम गुप्ता, कांतेंदु शर्मा,भाजपा जिला प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार, हर्ष सरीन, इंद्रजीत सिंह, सुखदेव सिंह, मेहरचंद, चरण सिंह, राहुल, राम शाह, सुरेश भी मौजूद थे।

Bjp Leaders Allege 2000 Crore Scam In Pangrain



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं