पिछले करीब दो सप्ताह से पंजाब के फूड एंड सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशू सहित छह अन्य कैबिनेट मंत्रियों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफवाहों पर आखिर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने अपना पक्ष साफ कर ही दिया। पंजाब के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू ने लुधियाना में उनके लगे हार्डिंगस से पार्टी छोडऩे की उठी चर्चाओं को पूरी तरह से बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है तथा हलके के लोगों ने उन्हें जीताकर आज यहां तक पहुंचाया है। वह मजबूती के साथ वही खड़े है तथा उन्हें यह दलबदलू की सियासत सूट नहीं करती है। उन्होंने साफ किया कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं थी तो पार्षद रहते हुए उन्हें अकाली सरकार में सुखबीर सिंह बादल ने ;उन्हें अकाली दल में आने का लालच दिया था लेकिन वह उस समय नहीं गए तो अब तो वह पंंजाब सरकार में मंत्री पद पर है। एक निजी न्यूज टीवी के साथ बातचीत में मंत्री आशू ने दावा किया कि वह क्या कोई भी मंत्री किसी दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा है। हो सकता है कि जिन नान प्रफार्मर लोगों को अपनी टिकट कटने का डर है, वो अपने सियासी भविष्य को तलाश सकते है। उन्होंने पार्टी के नेताओं में एकजुटता पर बल देते हुए पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की कार्यप्रणाली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का कल्चर नहीं है। इससे वर्करों में दुविधा पैदा होती है। इसके लिए सही प्लेटफार्म पार्टी हाईकमान व आपसी तालमेल-बातचीत है। यदि हम अपनी ही सरकार के फैसलों पर सवाल खड़े करते रहेंगे तो यह वर्करों व लोगों में सही संदेश नहीं देता है।
What Cabinet Minister Bharat Bhushan Ashu Said On Joining Bjp