September 18, 2026 01:07:54
नए साल के पहले दिन लुधियाना में काेरोना ने उठाया सिर, 39 पाजिटिव मामले जिनमें 3 हेल्थ वर्कर भी शामिल

नए साल के पहले दिन लुधियाना में काेरोना ने उठाया सिर, 39 पाजिटिव मामले जिनमें 3 हेल्थ वर्कर भी शामिल

Jan1,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

अगर आप बीती रात को भीड़भाड़ में नए साल का जश्न मनाकर आए हैं तो अब थोड़ा सावधान हो जाएं, क्यों कि नए साल के आज पहले ही दिन काेरोना एक बार फिर से सिर उठता दिखाई देने लगा है। इस समय थोड़ी सी अपनाई गई कोताही जानलेवा बन सकती है। शनिवार काे 39 मरीजाें की रिपोर्ट पाजिटिव आई, जिनमें 37 जिला लुधियाना तथा 2 दूसरे जिले से संबंधित रहे। जिले में एक्टिव केस 100 का आंकड़ा पार कर गए। वर्तमान में कोरोना के 110 एक्टिव केस हो गए हैं। पिछले तीन दिनों की ही बात करें तो रोजाना 10 से 15 एक्टिव केस बढ़ रहे थे जोकि शनिवार बढ़कर दाेगुने हो गए। 29 दिसंबर को जिले में एक्टिव केस पचास थे, 30 दिसंबर को यह 65 हुए और 31 दिसंबर को 80 तथा 24 घंटे में यह 110 हो गए। शनिवार काे पाजिटिव आने वालों में तीन हेल्थ केयर वर्कर, पाजिटिव व्यक्तियों के संपर्क से ग्यारह संक्रमित हुए। अब कोरोना केसों का आंकड़ा 87845 पहुंच गया है। वहीं राहत की बात यह रही कि कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। वहीं कोरोना से अब तक 2117 लोग दम तोड़ चुके हैं। 110 एक्टिव केसों में 108 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं तथा दो निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं वेटिलेटर पर इस समय कोई मरीज नहीं है। दूसरी तरफ 2705 सैंपल्स कोरोना जांच के लिए भेजे गए। सेहत विभाग लोगों से बार-बार अपील कर रहा है कि कोरोना को हल्के में न लें। कोरोना केसों की संख्या में फिर से इजाफा होना शुरू हो गया है। इसलिए कोरोना गाइडलाइंस को पूरी तरह से फालो करें। मास्क अनिवार्य रूप से पहने, दो गज की दूसरी बनाए रखें और पूरी साफ-सफाई अपनाएं रखें। समय पर वैक्सीन को दोनों डोज जरूर लें।

39 New Positive Case Came In Ludhiana

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं