September 19, 2026 07:36:09
गुरदेव देबी ने सरकारी स्टाफ के हड़ताल के चलते प्राइवेट स्टाफ की व्यवस्था कर लगवाई एक हजार को कोरोना

गुरदेव देबी ने सरकारी स्टाफ के हड़ताल के चलते प्राइवेट स्टाफ की व्यवस्था कर लगवाई एक हजार को कोरोना वैक्सीन

ईसा नगरी पुली के समीप कार्यलय में सुबह से लेकर देर शाम तक वैक्सीन लगवाने को लगी लंबी कतारें

Jan2,2022 | Enews Punjab | Ludhiana

पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने सरकारी स्वास्थय कर्मियो की हड़ताल के चलते प्राइवेट नर्सिग स्टाफ का प्रबंध कर एक हजार से ज्यादा लोगो को निशुल्क कोविडशील वैक्सीन लगवा कर समाज के प्रति अपना दायित्व निभाया। देबी के विधानसभा सैंट्रल स्थित ईसा नगरी पुली के समीप कार्यलय में सुबह से लेकर देर शाम तक वैक्सीन की प्रथम व दूसरी डोज लगवाने वाले लोगो की लंबी कतारें लगी रही। गुरदेव शर्मा देबी ने सरकारी नर्सिग स्टाफ की हड़ताल के बावजूद कोविडशील वैक्सीन उपलब्ध करवाने पर सिविल सर्जन लुधियाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते कोरोना के प्रभाव व वैक्सीन लगाने की धीमी हो रही रफ्तार को गति प्रदान करने के उन्होने निजि तौर पर प्राइवेट नर्सिग स्ठाफ उपलब्ध करवाने के प्रबंध करने पर स्वास्थय विभाग ने उन्हें वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। जिसका लाभ वैक्सीन लगवाने के रुप में सैंकड़ो लोगो को मिला है। वैक्सीन को ही कोरोना से बचाव के लिए एक मात्र उपाय बताते हुए उन्होने कहा कि हर नागरिक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवा कर अपना,अपने परिजनों व आस-पास के लोगो का जीवन सुरक्षित बनाने में योगदान दे। कोरोना की नई लहर से बचने के लिए वैक्सीन के साथ-साथ मास्क भी पहनने व दो गज की दूरी बना कर रखने की सलाह देबी ने जनमानस को दी।

Gurdev Sharma Debi Got More Than A Thousand People Corona Vaccine

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं