September 19, 2026 07:33:48
बरनाला में नवजोत सिद्धू का बड़ा चुनावी वायदा, दोबारा से सरकार बनने पर महिलाओं को 2 हजार रुपए महीना,सा

बरनाला में नवजोत सिद्धू का बड़ा चुनावी वायदा, दोबारा से सरकार बनने पर महिलाओं को 2 हजार रुपए महीना,साल के आठ सिलेंड़र और कालेज जाने वाले लड़कियों को मिलेगी स्कूटी

महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री भी हो जाएगी फ्री

Jan3,2022 | Yashpal Sharma | Barnala

पंजाब में चुनाव की बिसान बिछते ही चुनावी एलानों की बौछार शुरु हो गई है। वोटर किस तरह से अपने हक में खड़ा किया जा सके, इसके लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल के बीच बड़ी स्पर्धा चलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आज बरनाला के भदौड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने पर महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह व साथ में 8 सिलेंडर हर साल फ्री मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पंजाब माडल में लोगों की सरकार लोगों के द्वार होगी। सिद्धू ने कहा, यह वादे पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में भी शामिल होंगे। सिद्धू ने राज्य की बेटियों के लिए बड़ा एलान करते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस की पुन: सरकार बनने पर पांचवीं पास लड़की को पांच हजार, 10वीं पास को 15 हजार रुपये, कालेज जाने वाली लड़कियों को 20 हजार रुपये व एक टेबलेट दिया जाएगा। इसके अलावा सिद्धू ने कालेज जाने वाली लड़कियों को स्कूटी देने का भी एलान किया। महिलाओं के नाम होने वाली रजिस्ट्रियां मुफ्त करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आज ही से लागू हो जाएगी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू से पहले पंडाल के एंट्री गेट पर एनएचएम तहत कार्यरत कच्चे सेहत कर्मियों ने रोष प्रदर्शन किया। सेहत कर्मियों ने कांग्रेस पंजाब प्रधान सिद्धू व सीएम चन्नी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन नेता कमलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी व नवजोत सिद्धू लोगों को एक बार फिर झूठी ब्यानबाजी करके लोगों को गुमराह करके वोट बटोरना चाहते हैं। विरोध का पता चलते ही पुलिस व रैली प्रबंधकाें के हाथ-पांव फूल गए।हलका विधायक पिरमल सिंह धौला ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू की रैली को लेकर पार्टी वर्करों व नेताओं में बेहद उत्साह रहा।

Women Will Get 2 Thousand Rupees A Month Eight Cylinders And College Going Girls Will Get Scooty



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं