September 19, 2026 05:33:01
पंजाब सरकार का लॉलीपॉप छोड़ रुचि बावा आम आदमी पार्टी की युवा विंग की स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी बनी

पंजाब सरकार का लॉलीपॉप छोड़ रुचि बावा आम आदमी पार्टी की युवा विंग की स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी बनी

Jan6,2022 | Enews Team | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना कुछ ही दिनों पहले आस अहसास एनजीओ की प्रमुख जिन्हें पंजाब सरकार ने खुश करने को सोशल सिक्योरिटी एंड वूमैन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट बोर्ड का मैंबर नियुक्त किया था, उन्हें आज आम आदमी पार्टी की ओर से युवा विंग का जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त कर लिया गया है। लुधियाना की वेस्ट विधानसभा में रहने वाली गुनजीत रुचि कौर बावा के कांग्रेस के साथ बेहतर संबंध रहे हैं और उनका भी कांग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी के साथ संबंध जोड़ना एक बडे़ बदलाव की ओर इशारा है। इससे एक बात साफ है कि कांग्रेस सरकार की ओर से रुचि बावा को सोशल सिक्योरिटी एंड वूमैन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट बोर्ड का मैंबर नियुक्त किए जाना केवल एक लॉलीपॉप ही साबित हुआ, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। आज आम आदमी पार्टी पंजाब की आफिस बेरर्ज की सूची लिस्ट जारी की गई। जिसमें लुधियाना की गुनजित रुचि बावा को युवा विंग की स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्ति किया है। रुचि बावा ने खास तौर पर आम आदमी पार्टी हाई कमांड का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।रुचि बावा ने कहा कि मुझे जो पार्टी की ओर से जिम्मेदारी सौंपी गई है,मैं उसे पूरी तनदेही के साथ निभाउंगी।उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब बदलाव चाहते है वह बाकी पार्टियाें से अब तंग आ चुके है। पंजाब अब आम आदमी पार्टी को चाहता है। दिल्ली की तरह पंजाब में भी सरकार बनाकर एक इतिहास बनाएंगे।उन्होंने कहा कि अब वह पार्टी को नीतियों को घर घर पहुँचकर अधिक से अधिक यूथ को पार्टी के साथ साथ जोड़ेंगे। गौर हो कि रुचि बावा लुधियाना के रसूकदारों का टॉप क्लब कहे जाने वाले सतलुज क्लब की जरनल सेक्रेटरी रही हैं।

Gunjit Ruchi Bawa Appointed As State Joint Secretary Of Youth Wing Of Aam Aadmi Party

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं