September 19, 2026 06:31:20
मोदी जी की तरफ से छोटे साहिबजादों की याद में वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा गौरव की बात : देबी

मोदी जी की तरफ से छोटे साहिबजादों की याद में वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा गौरव की बात : देबी

Jan9,2022 | Enews Punjab | Ludhiana

पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की तरफ से छोटे साबिजादों के शहीदी दिवस 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस घोषित करने पर बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने साहिबजादों की कुर्बानी को शत-शत नमन किया है। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर वीर बाल दिवस की हुई घोषणा को ऐतिहासिक कदम बताते हुए उन्होने कहा कि सिख कौम के साथ-साथ देश के लिए आज गौरव का दिन है। छोटी सी उम्र में दृढ़ इरादों के साथ धर्म के प्रति निष्ठावान रहते हुए तत्कालीन शासकों के समक्ष झुकने की बजाए शहादत देने को प्राथमिकता देने पर भाजपा नेता ने कहा कि साहिबजादों की तरफ से दी गई शहादत पर हर हिन्दुस्तानी को गर्व है। फिर वह चाहे केशधारी सिख हो या सहजधारी के रुप में गुरु साहिब के प्रति अटूट श्रद्धा रखने वाला कोई अन्य श्रद्धालु हो। हर किसी शख्स का सिर इस कुर्बानी के समक्ष खुद-ब-खुद ही झुक जाता है। उन्होने छोटे साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रुप मान्यता देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब की जनता व सिख समुदाय इस कार्य के लिए हमेशा उनका शुक्रगुजार रहेगा। --------

It Is A Matter Of Pride By Modi Ji To Announce The Celebration Of Veer Bal Diwas In The Memory Of The Little Sahibzadas

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं