लुधियाना में आज यूनाइटेड सोशल फ्रंट ने पंजाब मुक्ति मोर्चा के साथ हाथ मिलने हुए आज लुधियाना की स्मिट्री रोड पर मेन आफिस खोल चुनाव लड़ने के दावेदारों के आवेदन लेने का काम आरंभ कर दिया। आवेदन की प्रिक्रिया की सूचना जैसे ही आज पंजाब भर में फैली, उक्त आफिस में दावेदारों की लंबी कतारें लगनी शुरु हो गई। इस संबंधी उन्होंने आम पब्लिक से अपील करते कहा है कि आइए हम एक साथ पंजाब की तरक्की और बेहतरी के लिए नया समाज और पंजाब को उन चोरों और लुटेरों से छुटकारा दिलाएं। जिनके अधिकारियों ने पंजाब और भ्रष्टाचार को बर्बाद कर दौलत पैदा की है। इस अपीलकर्ता भाई गुरदीप सिंह बठिंडा, वीरिंदर खारा एडवोकेट, तरुण जैन बावा हरकीरत सिंह राणा बलविंदर सिंह रूपिंदर सिंह गुरलाल सिंह राशपाल सिंह राजू, यूनाइटेड सोशल फ्रंट - कुलवंत सिंह संधू, किरपा सिंह, लखविंदर सिंह, मंजीत सिंह राय, हरमिंदर सिंह सिद्धू, फ्रांस से पाल सिंह, कुलदीप सिंह वजीरपुर, जगवीर सिंह मुकेश चंद्र शर्मा मौजूद थे। वहीं इस अवसर पर तरुण जैन बावा ने दावा करते कहा कि उनका मोर्चा एक रुपए में पंजाब में अपनी सरकार बनाकर इतिहास रचेगा। उन्होंने कहा कि जल्द एक दो दिन में कुछ उम्मीदवारों का एलान भी मोर्चा की ओर से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले ही दिन 350 के करीब दावेदारों की ओर से टिकट के लिए आवेदन किया गया है। बताया जाता है कि एक छोटी पार्टी के दो नेता भी पंजाब मुक्ति मोर्चा में शामिल होने को बडे़ जोड़तोड़ लगा रहे हैं।
United Punjab Mukti Morcha And United Social Front