लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में आचार संहिता के दौरान डेवलपमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए की बंदरबांट मामले में इलेक्शन कमीशन की दिशा निर्देशों पर एक फ्लाइंग स्कवायड टीम की ओर से धावा बोल दिया गया है। इस टीम में एक मैजिस्ट्रेट, तीन टेक्नीकल अफसर व पुलिस के अफसर मौजूद हें। बताया जाता है कि ये फ्लाइंग स्कवॉयड वर्क आर्डस से संबंधी पूरे रिकार्ड को खंगालेगी और संबंधित स्टाफ के बयान भी लेगी। इसके साथ इस टीम में तीन टेक्नीकल अफसर भी साथ हैं, जो इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में लगे सीसीटीवी का पूरा रिकार्ड अपने कब्जे में लेगी। ये टीम 6 जनवरी से लेकर अब तक का पूरा रिकार्ड की जांच करेगी कि कोड लगने के बाद ट्रस्ट में कौन कौन से अफसर शनिवार व रविवार को अफसर में मूव कर रहे थे और उनकी ओर से छुटटी के दिन कोड लगने के बाद किस घोटाले को अंजाम दिया गया। इसके साथ ये टीम चेयरमैन रमण बाला सुब्रामनियम, ईओ, व इंजीनियरिंग विंग के अफसरों की मोबाइल व टावर लोकेशन भी खंगालेगी। बड़ी बात है कि ई न्यूज पंजाब की ओर से आंचार संहिता लगने के बाद सरकारी फंड के करोड़ों रुपए की बंदरबांट का खुलासा किया था और इसके बाद इलेक्शन कमीशन भी एक्शन में आया है। जबकि अब अकाली नेता हरीश राय ढांडा भी इस मामले में चेयरमैन सहित अन्य अफसरों पर एफआईआर की मांग कर चुके हैं।
Flying Squad Raids At Improvement Trust