अब लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख व विधायक बैंस ब्रदर्स के भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अफवाहें सामनें आ रही है। सूत्र बताते हैं कि बैंस ब्रदर्स का भाजपा के साथ समझौता होने की कागार पर है और किसी भी पल ये बात सामने आ सकती है। जानकारी मुताबिक सिमरजीत सिंह बैंस तीन सीटों पर अपना दावा ठोंक रहे हैं। जिनमें आत्म नगर, साउथ विधानसभा के साथ गिल विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं। गौर हो कि आज सीनियर कांग्रेसी नेता अरविंद खन्ना व लुधियाना शिअद के यूथ प्रधान गुरदीप सिंह गोशा ने भी भाजपा में शामिल हुए हैं और भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ रही है। अब अगर लुधियाना में सिमरजीत सिंह बैंस भाजपा में शामिल हो जाते हैं तो इससे लुधियाना की अन्य सीटों के भी समीकरण बदल सकते हैं। हालांकि विधायक सिमरजीत सिंह बैंस इस समय एक महिला के रेप केस मामले में हाईकोर्ट में केस फाइट कर रहे हैं और कोर्ट से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट तक जारी हो चुके हैं। गौर हो कि लुधियाना में भाजपा के पास आत्म नगर व साउथ विधानसभा पर कोई मजबूत उम्मीदवार नहीं था।
Now Bains Brothers Is Preparing To Join Bjp The Agreement Is Likely To Be Final