September 18, 2026 02:33:28
सेंट्रल विधानसभा में बच्चों को बांटे गए गुरदेव शर्मा देबी की फोटो बने पतंग, बांटी लोहड़ी की खुशियां

सेंट्रल विधानसभा में बच्चों को बांटे गए गुरदेव शर्मा देबी की फोटो बने पतंग, बांटी लोहड़ी की खुशियां

Jan11,2022 | Enews Team | Ludhiana

कोरोना महामारी के चलते चुनाव आयोग की ओर से 15 जनवरी तक कोई रैली या रोड शो पर पाबंदी लगाए जाने के बाद अब चुनाव लड़ने के दावेदारों ने अपने प्रचार के नए नए नुस्खे ढूंढने शुरु कर दिए हैं। ये चुनाव लोहड़ी से ठीक पहले हैं तो इस पर उम्मीदवारों के आसमान में पतंग भी उड़ने तय हैं। आज लुधियाना में सेंट्रल सीट से भाजपा के उम्मीदवार व पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने सैंट्रल परिवार के बच्चो को लोहड़ी पर्व पर उपहार स्वरुप पतंग भेंट किए, जिनमें उनकी फोटो बनी हुई हैं। पतंगो पर बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ के स्लोगन के साथ-साथ युवा पीढ़ी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की देश भक्ति का संदेश देने वाली तस्वीर भी प्रकाशित की गई है। देबी ने खुशियों के त्यौहार के तौर प्रसिद्ध लोहड़ी पर्व पर बच्चों को उपहार स्वरुप पतंग भेंट करने की जानकारी देते हुए युवा पीढ़ी को मानव जीवन के लिए घातक चाइना (प्लास्टिक डोर) का प्रयोग न करने का आहवान भी किया। वहीं उन्होने अभिभावकों से आग्रह किया कि वह बच्चों को भारत निर्मित डोर ही पतंग उड़ाने के लिए खरीद कर दें। अगर अभिभावक जागरुक होकर भारत निर्मिच जोर लेकर दें तो प्लास्ठिक डोर से होने वाली दुर्घटनाओ को रोकने में मदद मिलेगी। प्लास्टिक डोर के प्रयोग से हजारों बेजुबान पक्षियों व राहगीरों की जिंदगियो से खिलवाड़ नहीं होगा। इस दौरान उन्होने थोक व प्रचून में चाइना डोर बेचने वाले दुकानदारों से आग्रह किया कि वह चंद सिक्कों की कमाई के लालच में मानव व पक्षियों के लिए घातक डोर को बेचने की बजाए स्थानीय स्तर पर बने सुरिक्षत डोर के उत्पाद ही बेचने को प्राथिमिकता दें। उनके इस प्रयास से खुशियो के त्यौहार के रुप विख्यात लोहड़ी पर्व की खुशियां दोगुनी होंगी। इस अवसर परभारतीय जनता पार्टी सेंट्रल विधान सभा के चारों मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह राजू बाबा राजीव शर्मा हिमांशु कालड़ा और अमित मित्तल जी के साथ सभी पदाधिकारी भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष श्री गौरवजीत सिंह गोरा और रवि बत्रा जी भी उनके साथ उपस्थित रहे।उनके अलावा कपिल कत्याल, सिमरन सिंह विकी सहोता राजेंद्र भाटिया सनी भाटिया तिलक राज मनोज जी हिमांशु जिंदल जगमोहन सिंह राजकुमार मनु अमित सचदेवा सुरेंद्र कुमार सुरेंद्र अडवाणी गौरव जिंदल कृष्ण कुमार राजेश ऋषि चंद्रपाल छिंदा हनी शर्मा और सभी कार्यकर्ता गण मौके पर उपस्थित रहे।

Kites Made Of Gurdev Sharma Debi Photo Distributed To Children In The Central Assembly



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं