September 18, 2026 02:34:35
गोगी ने आशू पर फोड़ा आरोपों का बम ,कल मंत्री को बताया रावण, आज बोले ये है अली बाबा की टीम

गोगी ने आशू पर फोड़ा आरोपों का बम ,कल मंत्री को बताया रावण, आज बोले ये है अली बाबा की टीम

बडे़ काराेबारी हेमंत सूद को बताया बुकी, बोले करेंगे ओर भी कईं खुलासे

Jan12,2022 | Enews Punjab | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना कांग्रेस में 22 साल सेवा करने के बाद आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत गोगी का वेस्ट विधानसभा से कांग्रेस के विधायक और पंजाब के मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ पारा लगातार बढ़ता चला जा रहा है। हां ऐसा हो भी क्यों न, पांच साल के इंतजार के बाद आने वाले चुनावी सीजन में जमकर आरोाप प्रत्यारोप का दौर चलता है, जो अब शुरु हो चुका हैं। इसी विधानसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार व सीनियर अकाली नेता महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल इससे पहले कैबिनेट मंत्री आशू व उनकी पत्नी ममता आशू पर निशाना साधते दिखे हैं, लेकिन अब गुरप्रीत गोगी ने तो आरोपों की सभी सीमा को पार कर दिया है। कल निजी चैनल की इंटरव्यू में जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री आशू को रावण की संक्षा दी थी, वहीं आज एक अन्य निजी चैनल के साथ सार्वजनिक इंटरव्यू दौरान आशू व उनके नजदीकियों को अली बाबा (अली बाबा चालीस चोर) की टीम बता दिया। अपनी बेबाक इंटरव्यू में गोगी की बोल बाणी से साफ झलका की वे काफी हद तक मंत्री की कारगुजारी के सताए हुए हैं और अब आम आदमी पार्टी भी अपनी घुटी जिंदगी को पब्लिकली खुलासा कर रहे हैं। लेकिन ऐसा क्या हुआ कि उनका आशू के प्रति इतना अधिक गुस्सा दिखाई दिया, ये चुनावी रणनीति है या इसके पीछे कोई बड़ी सच्चाई है। हालांकि गोगी अपने आरोपों संबंधी कोई सबूत तो नहीं दे पाए, लेकिन कांग्रेस पार्टी के ही इस पूर्व नेता के आरोप कहीं न कहीं गंभीर जरुर हैं। हालांकि अभी तक इन आरोपों पर अभी कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू का पलटवार आना बाकी है। लेकिन उनकी टीम सोशल मीडिया पर टीम आशू की पब्लिसिटी में जरुर जुट गई है। आशू के बताए बुकियों से संबंध, बोले टाइलों में दो रुपए प्रति टाइल कमीशन निजी चैनल के साथ इंटरव्यू में गुरप्रीत गोगी ने मंत्री आशू पर बुकियों से संंबंध बताने तक में गुरेज नहीं किया और बडे़ कारोबारी हेमंत सूद को बड़ी बुकी की संक्षा दे दी। हालांकि हेमंत सूद शेयर बाजार में काम करने वाली फिंडोक फाइनांशियल नाम से एक बड़ी लिमिटेड फर्म के मालिक हैं और इसके साथ साथ वे कईं बड़ी कंपनियों में डायरेक्टर की भूमिका में भी है। वहीं लुधियाना में भी आउटडोर एडवरटाइजिंग कंपनी लीफबेरी के भ मालिक हैं। लेकिन गोगी ने साफ किया कि हेमंत सूद के खिलाफ उनके पास कईं तरह के मसाले हैं, कैसे वह ट्रांसजेकशन करता है, इस पर भी वे आगे कईं खुलासे करेंगे। गोगी इस दौरान हेमंत सूद के साथ आशू के सबसे खासमखास काैंसलर में एक व बडे़ नजदीकी सन्नी भल्ला को भी इन आरोपों के विवाद में घेरते दिखे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत विभिन प्रोजेक्टों में जो टाइलें लग रही हैं, उसमें इनका दो रुपए प्रति टाइल का कमीशन हैं। उन्होंने येे भी कहा कि इन्हीं की टाइल फैक्ट्री भी है, हालांकि गोगी अपने इन आरेपों संबंधी कोई पुख्ता सबूत नहीं दे पाए। एक बात साफ है कि गोगी के आशू पर लगाए आरोप भले ही चुनावी हों, लेकिन वे इनका जबाव कैसे देते हैं, ये आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

Gogi Explodes The Bomb Of Allegations On Ashu



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं