September 18, 2026 04:25:20
जिला भाजपा ने गुरदीप गोशा को दोशाला भेंटकर पार्टी में शामिल होने का किया स्वागत

जिला भाजपा ने गुरदीप गोशा को दोशाला भेंटकर पार्टी में शामिल होने का किया स्वागत

मेरा मकसद हिन्दू-सिख भाई चारे की सेवा करना -- गुरदीप गोशा

Jan13,2022 | Enews Punjab | Ludhiana

भाजपा लुधियाना जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंगल की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में हुआ। इस अवसर पर गत दिवस दिल्ली में भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत,पंजाब इंचार्ज दुष्यंत गौतम, मनजिंदर सिरसा और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और परमिंदर बरार की मौजूदगी में भाजपा में शामिल यूथ अकाली दल के नेता गुरदीप सिंह गोशा का भाजपा में शामिल होने पर दोशाला देकर स्वागत किया गया। इस दौरान गुरदीप गोेशा ने कहा कि उनका भाजपा में शामिल होने का एकमात्र उदेश्य केवल हिन्दू सिख कौम की सेवा करना है व हिन्दू सिख भाई चारे की साँझ को बरकरार रखना और इस पार्टी में शामिल होने से उनको ऐसा प्लेटफार्म मिल गया है। गुरदीप गोशा ने कहा कि आज तक जितनी भी सरकारें आई हैं, किसी ने भी सिखों के हित की बात नहीं की। यहाँ तक की देश में लगातार 10 साल तक देश का प्रधानमंत्री एक सिख समुदाय से रहा उसने भी कभी सिखों के हित के बारे में नहीं सोचा लेकिन मोदी जी की सरकार ने सिखों के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। उन्होंने कई ऐसे काम गिनवा सकता हूं जिससे आज सिख समाज प्रधान मंत्री मोदीजी से खासा खुश हैं। 9 जनवरी को श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे साहिबज़ादों की शहादत को याद करने के लिए, 26 दिसंबर को -वीर बाल दिवस- के रूप में मनाने की घोषणा की, उससे पहले करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण, सिख विरोधी दंगों में कार्रवाई, लंगर को GST मुक्त करना, आतंकवाद के दौर में बनी ब्लैक लिस्ट से सिखों के नाम हटाने जैसे काम किये। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की मैं एक पॉजिटिव व्यक्ति हूं।मेरा मकसद हिन्दू सिख कौम की सेवा करना है और यह तब ही संभव हो सकता है जब आप राष्ट्रीय पार्टी के सदस्य हों। उन्होंने खुद के साथ यह दृढ़ संकल्प किया है। अंत में उन्होंने कहा की आज का युवा अब भाजपा की तरफ देख रहा है क्योंकि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विकास’ के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर,श्री मोदी ने शासन व्यवस्था में एक ऐसे बदलाव की शुरुआत की और समावेशी, विकासोन्मुख और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री ने अंत्योदय के उद्देश्य को साकार करने और समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सरकार की योजनाओं और पहल का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने के लिए स्पीड और स्केल पर काम किया है। इस मौके पर भाजपा के महामंत्री राम गुप्ता,जिला पूअध्यक्ष सुनील मौदगिल ,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,प्रवक्ता विशाल गुलाटी,विजय सूरी,राजीव सचदेवा,संजीव चौधरी,मनिंदर सिंह,परमिंदर सिंह गुजराल,परमजीत सिंह गबर,तजिंदर सिंह सोनू,गगनदीप सिंह विकल,प्रितपाल सिंह राजन,कर्मवीर सिंह दुगरी,गगनदीप सिंह मन्नी,गोल्डी शर्मा,मलकीत सिंह सेठी,प्रभजीत सिंह पंधेर आदि मौजूद थे।

Ludhiana Bjp Welcome Gurdeep Singh Gosha



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं