September 18, 2026 04:18:44
कांग्रेस टिकटों की आवंटन पर घमासान शुरु- सेंट्रल से सुरिंदर डावर की टिकट पर पार्टी करें पुर्नविचार-

कांग्रेस टिकटों की आवंटन पर घमासान शुरु- सेंट्रल से सुरिंदर डावर की टिकट पर पार्टी करें पुर्नविचार- मेहता

Jan16,2022 | Enews Punjab | Ludhiana

जहां एक ओर बस्सी पठानां से सीएम चन्नी के भाई डा. मनोहर सिंह ने टिकट न मिलने के चलते बस्सी पठानां से आजाद चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है, वहीं लुधियाना में भी टिकटों के आवंटन पर अंगुलियां उठनी शुरु हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी हल्का सेंट्रल लुधियाना से घोषित प्रत्याशी सुरिंदर डावर की टिकट पर पुनर्विचार करें। यह अनुरोध पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परमिंदर मेहता ने पार्टी हाईकमान से करते हुए कहा कि लुधियाना सेंट्रल से कांग्रेस द्वारा बनाए गए उम्मीदवार सुरिंदर डावर की घटीया कारगुजारी की लिखित जानकारी वह पहले भी पार्टी हाईकमान को भेज चुके है।लेकिन हैरानी की बात है कि पार्टी ने ना तो उस पर जांच करवाई और ना हि पार्टी से टिकट मांगने वाले अन्य पार्टी जन पर गम्भीरता से विचार ही किया गया।बल्कि जिस प्रकार से 86 उम्मीदवारो की लिस्ट जारी की है उसमें डावर सहित ऐसे और भी नाम शामिल है। जिन पर कई गम्भीर आरोप थे।उन्होंने आरोप लगाया कि डावर ने भ्रष्टाचार की तमाम सीमाएं पार करने के साथ कथित तौर पर गैंगस्टर व अवैध धंधे वालो को संरक्षण दे कांग्रेस पार्टी की छवि को धूमिल किया है।जिनमे इनके बेटे मानिक डावर की शमूलियत भी किसी से छिपी नही रही।उन्होंने कहा कि वह यह बात भी दावे के साथ कह सकते है कि डावर ने अधिकतर अपने आलोचकों को दबाने के लिए उन पर कथित तौर पर झूठे पुलिस केस तक बनवाए है। जिसमें पार्टी जन तक को भी छोड़ा नही गया।मेहता ने कहा कई ऐसे मामले भी है जिन्हें मीडिया के सामने रखने के कारण डावर से अधिक पार्टी की छवि को नुकसान हो सकता है । इसलिए वह सीधे पार्टी हाईकमान को लिखित में भेजे गए है।उन्होंने कहा अगर डावर हमारे द्वारा उन पर उठाए गए मामलों में सीधी चर्चा या बहस करनी चाहे तो हम किसी भी सार्वजनिक मंच पर करने को हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा कि लुधियाना प्रदूषण, नशा व सट्टेबाजी से पीड़ित है और इन तीनों का विधायक के संरक्षण में पूरा बोलबाला है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी इसलिए सभी विधायकों को टिकट देना चाहती है कि कही वह कैप्टन या अन्य पार्टी में ना चला जाए तो,उन्हें इसबात का भी ध्यान रखना होगा कि,दागी व्यक्ति कभी भी किसी दबाब में जीत कर भी दूसरी पार्टी में जा सकता है। मेहता ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस को पंजाब में पुनः सरकार बनने के लिए डावर जैसे तत्वों को पार्टी से दूर रखना चाहिए। इस अवसर पर सर्बजीत सिंह बंटी, रविन्द्र स्यान,दविंदर शर्मा बिट्टा इत्यादि भी उपस्थित थे।

Reconsider The Party On The Ticket Of Surinder Dawar From Central



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं