September 18, 2026 04:19:32
उम्मीदवारों की सूची फाइनल करने में उलझा संयुक्त समाज मोर्चा, नामों के एलान से ठीक पहले दूसरी बार प्र

उम्मीदवारों की सूची फाइनल करने में उलझा संयुक्त समाज मोर्चा, नामों के एलान से ठीक पहले दूसरी बार प्रेस काफ्रेंस रदद

एसएसएम से जुडे़ विभिन्न संगठनों में उम्मीदवार फाइनल करने को लेकर उभरी तकरार की स्थिति

Jan16,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) ने आज लुधियाना में स्मिट्री रोड सिविल लाइंस स्थित अपने आफिस से उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने को बुलाई प्रेसवार्ता एक बार फिर से रदद कर दी गई। गौर हो कि इससे पहले पिछले सप्ताह भी इन उममीदवारों के एलान को प्रेसवार्ता बुलाई गई थी, लेकिन तब भी उम्मीदवारों पर सहमति न बनने के चलते ये प्रेसवार्ता रदद कर दी गई थी। आज भी पहले दोहपर 3.30 बजे प्रेसवार्ता बुलाई गई थी और कहा जा रहा था कि आज एसएसएम की ओर से आज 45 उम्मीदवारों का एलान किया जा सकता है। लेकिन आज करीब डेढ़ घंटे के बाद ये प्रेसवार्ता रदद कर दी गई। इससे साफ है कि कहीं न कहीं एसएसएम में स्क्रीनिंग कमेटी व इसके विभिन्न संगठनों के बीच तालमेल नहीं बन पा रहा है और इसी वजह से इस प्रेसवार्ता नहीं हो पा रही। इससे एक बात साफ है कि एसएसएम के पास राजनीतिक अनुभव न होना भी इस बडी कमी का अहम कारण है। जानकार बताते हैं कि 117 सीटों के लिए एसएसएम के पास 1200 से अधिक दावेदारों ने आवेदन किया है और अपने अपने उम्मीदवार के लिए एसएसएम से जुडे़ संगठन अपना अपना उम्मीदवार फाइनल करवाने के प्रयास में है, जिसको लेकर तकरार की स्थिति पैदा हो गई है। लुधियाना से भी छह सीटों पर व्यापारी वर्ग से उम्मीदवार खड़ा करने की पिछले कईं दिनों से चर्चा है, लेकिन अभी तक इस पर भी मोहर नहीं लग पाई है। अब अगले एक दो दिन में बड़ी उम्मीदवारों की सूची एलान का दावा भी अंत में किया गया।

Again Ssm Press Confrance Cancel



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं