यशपाल शर्मा, लुधियाना पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह के लुधियाना स्थित शहीद भगत सिंह नगर निवास से ईडी की टीम ने 4 करोड़ रुपए की नगदी बरामद की है। इसके अलावा भूपिंदर सिंह के एक अन्य सहयोगी के संदीप कुमार की कोठी से भी दो करोड़ रुपए कैश बरामद किए गए हैं। गौर हो कि रेत खनन मामले में आज ईडी की ओर से सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह विभिन्न ठिकानों पर छापमारी की गई थी और आज शाम को ईडी इस पूरे मामले का खुलासा किया है। ईडी की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक माइनिंग डिपार्टमेंट, सिविल एडमिनस्ट्रेशन व पुलिस डिपार्टमेंट की एक टीम ने मिलकर 7 मार्च, 2018 को औचक छापमारी की थी। तब ये छापमारी संबंधी थाना राहों, एसबीएस नगर में इल्लीगल माइनिंग संबंधी एक शिकायत के आधार पर की गई थी। इस छापमारी दौरान पाया गया था कि मलिकपुर में विभिन्न मशीनों ने द्वारा इल्लीगल माइनिंग की जा रही थी और ये माइनिंग भी निर्धारित जगह से हटकर विभिन्न जगह पर हो रही थी। इस दौरान इल्लीगल माइनिंग को रोक दिया गया था और टीम द्वारा तोल पर्ची की स्वीकृति भी रोक दी गई। इस शिकायत मुताबिक मलिकपुर के अलावा बुर्जतहल दास, बरसल, लालेवाल, मंडला और खोसा में भी अवैध खनन की गतिविधियां की जा रही थी। जिसे लेकर आज ईडी ने पंजाब व हरियाणा में भूपिंदर सिंह के विभिन्न ठिकानों पर ये छापामारी की थी। ईडी की इस छापमारी से कांग्रेस की मुश्किलों जरुर बढ़ी हैं और उनकी ओर से भी आज विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी गई हैं। गौर हो कि कांग्रेस दबी जुबान में चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस बना रही है, लेकिन अब उनके भतीजे के निवास पर इल्लीगल माइनिंग का छह करोड़ रुपए बरामद होना एक बड़ा सवाल है। हालांकि अभी इस मामले में जारी जांच ही सब कुछ साफ कर पाएगी।
Ed Recovers Rs 4 Crore Cash From Residence Of Chief Minister Charanjit Singh Channi Nephew In Ludhiana