September 18, 2026 04:22:02
भाजपा कल कर सकती है 40 के करीब अपने उम्मीदवारों का एलान, वेस्ट सीट पर भी फंसा पेच

भाजपा कल कर सकती है 40 के करीब अपने उम्मीदवारों का एलान, वेस्ट सीट पर भी फंसा पेच

Jan18,2022 | Yashpal Sharma | Ludhiana

भारतीय जनता पार्टी कल शाम तक अपने 40 उम्मीदारों का एलान कर सकती है। जानकारी मुताबिक आज दिल्ली में बैठे नेताओं के साथ कुछ सीटों के नामों पर मंथन भी काफी देर तक चला और इसके बाद कुछ नामों पर सर्वसम्मति बनने के बाद कल शाम या परसों 12 बजे से पहले इनका एलान संभव बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर से बैंस ब्रदर्स की पार्टी के साथ भाजपा के गठबंधन को लेकर भी तस्वीर पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है और बताया जाता है कि इसमें भी पेच फंसा बताया जा रहा है। जहां लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख रेप केस के आरोपों के घेरे में हैं और बड़ी बात है कि भाजपा जैसी पार्टी के साथ बैंस ब्रदर्स का गठबंधन कितनी देर चल पाएगा, ये बड़ा सवाल बना हुआ है। पिछले विधानसभा चुनाव में बैंस ब्रदर्स की लोक इंसाफ पार्टी ने आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसके बाद ये गठबंधन छह महीनें भी नहीं चल पाया था। बड़ी बात है कि जिन सीटों पर बैंस ब्रदर्स उन्हें देने का दावा कर रहे हैं, उन पर खुद भाजपा, कैप्टन व ढींडसा गुट भी अपना उम्मीदवार खड़ा करने की योजना बनाए हुए हैं। जानकारी मुताबिक कैप्टन गुट ईस्ट सीट व ढींडसा गुट साहनेवाल सीट से अपना उम्मीदवार उतारना चाहते हैं। ----- लुधियाना में वेस्ट सीट पर भी फंसा पेंच लुधियाना में भी भाजपा की सीटों पर कौन सा उम्मीदवार सीट निकाल सकता है, इसका पेंच भी फंसा बताया जा रहा है। लुधियाना वेस्ट से एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू करीब डेढ़ साल से अधिक समय से दावा ठोंके हुए हैं और उनके साथ पार्टी के दिल्ली में बैठे आला नेताओं के भी समर्थन की बात जगजाहिर है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि इस सीट पर हिंदू वोटर अधिक होने का पेच फंस रहा है और इसके चलते इस सीट से हिंदू उम्मीदवार को उतारने की भी अफवाहें सामने आ रही हैं। जबकि अब प्रवीण बांसल की ओर से भी सेंट्रल के साथ साथ नार्थ सीट के भी दावे की बातें सामने आ रही हैं। हालांकि नार्थ सीट पर भाजपा से प्रदेश महासचिव व प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा की सबसे नजदीकी जीवन गुप्ता व सीनियर भाजपा नेता अनिल सरीन भी दावा ठोंके हुए हैं। जबकि सेंट्रल सीट पर गुरदेव शर्मा देबी, डौली गौंसाई व प्रवीण बांसल के नाम पार्टी हाईकमान के पास पहुंचे हुए हैं।

Bjp May Announce Its 40 Candidates Tomorrow



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं