यशपाल शर्मा, लुधियाना आत्म नगर विधानसभा में चुनावी माहौल अभी से खूनी रंगत दिखाई देने लगा है। आज यहां पर एक इलाके में राजनीतिक बोर्ड उतारने को लेकर लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के पारिवारिक सदस्यों व यहीं से कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल समर्थकों में जमकर मारपीट की खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि इस मारपीट में दोनों ही पक्षों के कुछ लोग जख्मी हुए है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि इस लड़ाई में बैंस गुट से उसका भाई व बेटे सहित कुछ ओर रिश्तेदार शामिल हैं और उन्हें भी चोटें लगने की खबरें आ रही हैं। बताया जाता है कि ये पूरा विवाद एक प्रॉपर्टी से राजनीतिक बोर्ड उतारने को हुआ। जानकारी मुताबिक बैंस के पारिवारिक सदस्य ये बोर्ड उतार रहे थे, जिसे लेकर कड़वल गुट ने धावा बोल दिया। बताया जाता है कि इस मारपीट दौरान मौके पर कमलजीत सिंह कड़वल भी पहुंच गए थे। ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया है और पुलिस इस मामलें जल्द दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर सकती है। बैंस- कड़वल दाेनों 36 साल पुराने दोस्त और अब दुश्मन गौर हो कि सिमरजीत सिंह बैंस व कमलजीत सिंह कड़वल दोनों 36 साल पुराने जिगरी दोस्त हैं, लेकिन पिछले करीब पांच सालों से दोनों में दुश्मनी की तलवार खिंच चुकी है। इस बार ये दुश्मनी इस लिए भी बढ़ गई हैं, क्यों कि इस बार बैंस के सामने प्रत्याशी कड़वल हैं और दोनों एक दूसरे को बेखूबी कमियों व चालाकियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। इसलिए दोनों ही पक्षों में कौन अधिक व कौन कम पावरफुल है, ये भी आंकना संभव नहीं हैं।
Mla Simarjit Singh Bains Family And Kamaljit Kadwal Supporters Fight Many Injured