मलेरकोटला में कांग्रेस के एक जलसे में शिरकत कर रहे पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बिगडे़ बोल ने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ये पूरा मामला उनकी एक वॉयरल हो रही वीडियो से सामने आया है। इस वॉयरल वीडियो में मुस्तफा प्रशासन व पुलिस को चेतावनी देते कह रहे हैं कि हिंदुओं को उनके बराबर जलसा करने की मंजूूरी न दें, वरना वो ऐसे हालात बिगाड़ देंगे कि इसे संभालना मुशिकल हो जाएगा। जानकारी मुताबिक माेहम्मद मुस्तफा अपनी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के हक में इस जलसे को संबोधित कर रहे थे। उन्हें इस दौरान ये भी कहा कि वे झाडू वालों को उनके घर जाकर झाडू से पीटेंगे। गौर हो कि मोहम्मद मुस्तफा कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के नजदीकि हैं और उनके इस तरह के बिगडे़ बोल इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं।
Mohammed Mustafa Controversial Speech