लुधियाना 23 जनवरी भाजपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी व निष्ठा से गठबंधन धर्म निभाएंगे। यह शब्द आज पंजाब भाजपा के कार्यकारणी सदस्य राकेश कपूर ने लुधियाना पूर्वी में अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओ की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कहे। राकेश कपूर ने कहा कि पार्टी का हर फैसला उन्हें व कार्यकर्ताओ को मंजूर है । कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़ की हड्डी होते है,भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह से पार्टी को समर्पित कार्यकर्ता है व गठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने में दिन रात एक कर देगा। कपूर ने पंजाब लोक कांग्रेस की ओर से पूर्वी विधानसभा में उतारे गए उम्मीदवार जगमोहन शर्मा का भी स्वागत किया है। उन्होंने दावा किया लोग पंजाब में बदलाव चाहते है व उन्हें जल्द ही भाजपा गठबंधन के रूप में एक स्वच्छ व भ्रष्टाचार मुक्त डबल इंजन वाली सरकार मिलेगी।
Bjp Workers Will Fully Follow The Coalition Religion