पंजाब में आज से विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है आज लुधियाना में पहला नामांकन दाखा विधानसभा से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मनप्रीत सिंह ऑयली की ओर से बड़े ही सादे ढंग से दाखा में किया गया । कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए अयाली ने बिना ढोल धमाके और समर्थकों की भीड़ जुटाए बिना यह नामांकन किया गया। मनप्रीत सिंह ऑयली की ओर से सबसे पहले अपना नामांकन भर अपनी मैनेजमेंट और और मजबूत दावेदारी को साफ कर दिया है। गौर हो की कांग्रेस से एक बार फिर से कैप्टन संदीप संधू इसी विधानसभा से अपना भाग्य आजमा रहे हैं जबकि आम आदमी पार्टी की और से केएनएस कंग को चुनाव मैदान में उतारा गया है। गौर हो कि मनप्रीत सिंह अयली हल्का दाखा में अपनी डेवलपमेंट और मैनेजमेंट के लिए जाने जाते हैं और यही उनकी ये दो मजबूत खूबियां उन्हें बाकी उम्मीदवारों से काफी आगे खड़ा रखती हैं।
Manpreet Singh Ayali Nomination