संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार तरुण जैन बावा की महिला विंग बावा के प्रचार को डोर टू डोर कैंपेन में जुट गई है। आज महिला विंग ने तरुण जैन बावा के हक में संगत रोड, स्मिट्री रोड़ व गर्वमेंट कालेज रोड में डोर टू डोर वोट मांगे। महिला विंग की ओर से डोर टू डोर पहुंच इलाका वासियों को महिलाओं की सुरक्षा और महिलाओं के वैल्फेयर पर वर्क करना संयुक्त समाज मोर्चा का अहम उददेश्य है, संबंधी जागरुक किया। इस दौरान इलाका निवासियों ने भी महिला विंग का स्वागत किया और लोगों को उत्साह को देख ये भी लगा कि वे इस पर तरुण जैन बावा का जरुर साथ देंगे।
Door To Door Campaign By Tarun Jain Bawa Team